
मुंबई के निर्वाचन अधिकारी एवं मनपा आयुक्त भूषण गगरानी जी ने विधासभा चुनाव 20 नवंबर को मतदान के लिए औद्योगिक समूहों सभी व्यवसायियों करखानों निगमों कंपनियों और सभी संस्थानों छोटे दुकानदारों के यहां कार्यरत कर्मचारियो को मतदान करने के लिए दिन भर का अवकाश दिया जाना अनिवार्य कर दिया है। इस आदेश का पालन नही किये जाने पर कार्रवाई किये जाने की चेतावनी भी दी है। निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी किये गये आदेश मे कहा गया कि चुनाव मे मतदान करना सभी नागरिकों का अधिकार है। इसके लिए सभी कार्यालयों औद्योगिक ईकाईयों कंपनियों एवं दुकानों मे कार्यरत सभी कर्मचारियों को मतदान करने के लिए उन्हे दिनभर का अवकाश दिया जाना चाहिए। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यह आदेश सभी औद्योगिक ईकाईयों निगमों कंपनियों संस्थानों सभी दुकानों होटल रेस्टोरेंट और अन्य सभी प्रतिष्ठानों पर लागू होगा।








