A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

तेतुलमुड़ी 22/12 बस्ती का मुख्य मार्ग गोफ से प्रभावित, स्थानीय निवासियों में आक्रोश

धनबाद

धनबाद के जोगता थाना क्षेत्र के तेतुलमुड़ी 22/12 बस्ती की ओर जाने वाले एकमात्र रास्ते में एक बड़े गोफ का निर्माण हो गया है, जिससे आग और जहरीली गैस का रिसाव हो रहा है। यह रास्ता लोयाबाद से नया मोड़ के बीच स्थित है और 22/12 बस्ती के निवासियों के आवागमन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा गया कि गोफ वाली जगह पर लाल झंडा लगाकर सुरक्षा घेराबंदी कर दी गई है। साथ ही, एक दीवार पर “अग्नि प्रभावित क्षेत्र, भू-धसान की संभावना है” का चेतावनी संदेश लिखा गया है। यह स्थिति निवासियों में गहरी चिंता का विषय बन गई है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) का कोई भी अधिकारी इस समस्या पर खुलकर बयान देने से बच रहा है। बीसीसीएल के एक कर्मचारी सोनू ने नाम बताने के बाद कहा कि इस समस्या का समाधान केवल उच्च अधिकारियों द्वारा ही किया जाएगा, और वह इस पर कोई निर्णय लेने में सक्षम नहीं हैं।

इस घटना के चलते स्थानीय ग्रामीणों में रोष फैल गया है। धीरे-धीरे बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर बीसीसीएल की गाड़ियों को रोक रहे हैं और समस्या के शीघ्र समाधान की मांग कर रहे हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!