
नागपुर गार्डन क्लब के द्वारा 15 नवंबर शुक्रवार 2024 को कुसुमताई वानखेड़े हॉल के पास नार्थ अंबाझारी रोड धरमपेठ गर्ल्स हाईस्कूल मे रेड फ्लावर शो का आयोजन किया जा रहा है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं•जवाहरलाल नेहरू की स्मृति मे आयोजित इस आयोजन का मूल उद्देश्य युवा फूल प्रेमियों को प्रकृति के नजदीक लाना है। इस आयोजन मे सभी स्कूलो के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु आमंत्रित किया जाता है। प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए( लाल गुलाब छोड़कर)’लाल फूलों का गुच्छा(कम से कम तीन) और विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के फूलों की सजावट- आठ वर्ष से कम तथा आठ- बारह वर्ष, और बारह से पंद्रह वर्ष तक। फूलों की सजावट मे कम से कम एक लाल फूल अवश्य होना चाहिए। इस आयोजन मे सुबह नौ बजे से दस बजे तक खेल और मनोरंजन भी होंगे। इसके पश्चात सुबह दस बजे से ग्यारह बजे तक पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम होगा।