
सीधी। जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम पंचायत चौपाल कोठार में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीणों ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रताप यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर ज्ञापन सोपा।
ग्रामीणों द्वारा सौंप गए ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत चौपाल कोठार की सरपंच तो श्रीमती शोभा यादव हैं लेकिन उनका पूरा कार्य उनके पति रवेद्र यादव द्वारा किया जा रहा है जो की सारहॅग और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है उसके ऊपर धोखाधड़ी समेत कई मामले न्यायालय में विचाराधीन है। इसके द्वारा पंचायत के कार्यों में मनमानी की जा रही है तथा सरकारी जमीन पर लगाए गए पेड़ों को भी काट कर निजी उपयोग में लिया जा रहा है। इतना ही नहीं पंचायत द्वारा निगम कोरी के घर से ईश्वरदीनन के घर तक नाले के निर्माण में 415818 रुपए सामग्री दया के नाम पर आधारित किया गया है जबकि नल का निर्माण ही नहीं किया गया है, राम लखन के घर से शिवप्रसाद के घर तक नाली निर्माण में 499734 रुपए पदार्थ के नाम पर भुगतान हुआ और नाली का निर्माण नहीं किया गया, चौफाल स्टेडियम के पास चेक डेम आउट फ्लोरिंग और डेस्टिंग कार्य में 388227 रुपए बैक किया गया है जबकि उक्त कार्य मिट्टी से बांध दिया गया है, स्ट्रेच एंड लेवलिंग सलोनी पहाड़ी मैं 3248 खर्च किया गया है
जबकि कार्य ही नहीं कराया गया है, सरिमन कोरी के घर से चॅदीदीन गोड के घर तक नाली निर्माण में 6 लाख 8 हजार 76 रुपए खर्च किया गया है जबकि यह कार्य अधूरा है तथा नाली का निर्माण पीसीसी रोड से एक फिट ऊपर किया गया है, कार्यालय खर्च के नाम पर निजी खर्च चलाया जा रहा है तथा दुर्गा रजक के घर के पास चेक डैम का गुणवत्ता विहीन निर्माण किया गया है।सोपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि यदि जांच करा कर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत चौफाल कोठार में लगभग 250000 रुपए के कोरे और फर्जी बिलो के भुगतान की शिकायत आर्थिक अपराध एवं अन्वेषण विभाग रीवा में की गई है जो कि अभी जांच में लंबित है।






