
नर्मदा तट के अहिल्या घाट महेश्वर में 31वे निमाड़ उत्सव का हुआ शुभारंभ
________________________

महेश्वर :- कार्तिक माह की पूर्णिमा पर मोक्ष दायनी माँ नर्मदा के तट पर देवी अहिल्याबाई होलकर की धार्मिक नगरी महेश्वर में 15 से 17 नवंबर तक तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव का शुभारंभ किया गया है।
जिसमे प्रसिद्ध भजन गायक दिनेश शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा मां नर्मदा की आरती की गईं ।इसमें महेश्वर विधायक राजकुमार मेव, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुबाई तंवर, जनपद पंचायत महेश्वर के अध्यक्ष अशोक डाबर, नगर पालिका अध्यक्ष अलका यादव, कमिश्नर दीपक सिंह, आईजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा, संस्कृति विभाग के निदेशक धर्मेन्द्र पारे, विक्रम पटेल, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे
मुंबई के पाशर्व गायक सुदेश भोसले ने फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन के गानों पर लोगों को खूब थिरकाया
विधायक राजकुमार मेव ने कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया कि महेश्वर में निमाड़ उत्सव के आयोजन से इस क्षेत्र में पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय कलाकारों को मंच मिलेगा।
कमिश्नर दीपक सिंह ने कहा कि आने वाले समय में निमाड़ उत्सव में अधिक संख्या में स्थानीय कलाकारों को अवसर दिया जाना चाहिए।
कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने इस दौरान बताया कि 2021 के बाद 2024 में निमाड़ उत्सव का आयोजन हो रहा है। प्रदेश में लोकमाता अहिल्या बाई की 300वीं जयंती मनाई जा रही है।
प्रवीण यादव की खबर






