
अज्ञात ट्रक ने कार को मारी टक्कर, युवक की मौत, पत्नी और दो बेटियां
घायल
कुंदरकी। खलेरे भाई के बच्चों के हकीके(मुंडन) में जा रहेकार सवार परिवार को कुंदरकी बाईपास पर चांदपुर मंगोलचौराहे के सामने अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में कार चालक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकीपत्नी और दो बेटियां गंभीर घायल हो गई। कार भी बुरी तरहक्षतिग्रस्त हो गई। हादसा हदेख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमाहो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राहगीरों और पुलिसकी मदद से घायलों को कुंदरकी सीएचसी भेज दिया। सूचनापर परिजनों में कोहराम मच गया और वह भी अस्पताल पहुंचगए। रामपुर के सैफरनी कस्बा निवासी राशिद अपनी पत्नीफिरोजा और दो बेटियां सबा और अनम के साथ शनिवार कोअपने खलेरे भाई के बच्चों की हकीके (मुंडन) में मुरादाबादजा रहे थे। शाम करीब पांच बजे वह कार से कुंदरकी बाईपासस्थित चांदपुर मंगोल चौराहे पर पहुंचे तभी तेज रफ्तार ट्रक नेकार को टक्कर मार दी। हादसा देख आसपास खड़े लोग मददके लिए दौड़ पड़े। राशिद (40) कार चले रहे थे। पत्नी फिरोजाआगे बैठी हुई थी। वहीं दोनों बेटियों कार में पीछे बैठी हुई थी।ट्रक की टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हाईवेपर चीखपुकार मच गई। राहगीरों ने कार में फंसे परिवार कोनिकालने की कोशिश की। मौके पहुंची पुलिस ने राहगीरों कीमदद से कार में फंसे घायलों को कार से निकालकर कुंदरकीसीएचसी में भेज दिया। अस्पताल ले जाते समय राशिद कीमौत हो गई। पत्नी फिरोजा और दो बेटियां की हालत नाज़कबनी हुई है। पुलिस ने हादसे की सूचना परिवार के लोगों कोदी। सूचना पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस नेशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद






