A2Z सभी खबर सभी जिले की

संस्कृत भारती छत्तीसगढ प्रांत के कार्यकर्ताओ का सम्मेलन कुर्मी भवन चकरभाठा में हुआ आरंभ..

IMG 20241116 WA0037बोदरी / संस्कृत भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आज दिनांक 16 नवंबर 2024 को सनाड्य कुर्मी क्षत्रिय भवन चकरभांठा जिला बिलासपुर में माननीय कुलपति श्री एडीएन बाजपेयी -अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी एवं संतोष कौशिक पूर्व जिला पंचायत सदस्य, कृष्ण कुमार कौशिक पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष के गरिमा में आरंभ हुआ।
IMG 20241116 WA0043 2यह कार्यक्रम संस्कृत भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के 3 वर्षों में एक बार होने वाले कार्यक्रम है जिसमें संपूर्ण छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिला केंद्रों से कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन का महाकुंभ होता है । यह कार्यक्रम दो दिनों तक चलने वाला है इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री वाजपेई जी ने संस्कृत के वर्तमान संदर्भ को बताते हुए उन्होंने कहा संस्कृत भाषा अत्यंत शुद्ध भाषा हैIMG 20241116 WA0042 2एवं इसमें वैज्ञानिकता पूर्ण व्यवहार से भरा हुआ एक जीवंत शास्त्र है साथ ही भूपेंद्र सवन्नी ने संस्कृत भाषा को आज के वातावरण में अत्यंत आवश्यक बतलाया इसे जो पढ़ता है गीता की ज्ञान को जो समझता है वह अपने जीवन में सभी संघर्षों से मुक्ति पा लेता है श्री कौशिक ने कहा कि संस्कृत हमारे आत्मा में बसी हुई वह भाषा है जिसमें जीवन के अनेक महत्वपूर्ण पहलुओं को हम समझ सकते हैं इसके साथ ही कृष्ण कुमार कौशिक ने संस्कृत को आज अपने घरों में नित्य पढ़ने के लिए कहाIMG 20241116 WA0046 1इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में अखिलभारत सह संगठन मंत्री संस्कृत भारती के दत्तात्रेय वज्रहल्ली महोदय ने अनादि काल से आज तक संस्कृत के प्रवाह को रखा उन्होंने कहा कि संस्कृत सामाजिक विज्ञान राजनीतिक विज्ञान वास्तु विज्ञान और तंत्र विज्ञान के रूप में आज भी हमारे बीच में है इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित हैंIMG 20241116 WA0039 3और अंत में अतिथियों के लिए आभार ज्ञापन डॉ राजकुमार तिवारी के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिंह सेंगर प्रांत मंत्री डॉ दादूभाई त्रिपाठी प्रांत संगठन मंत्री हेमंत साहू जी प्रांतसंपर्क प्रमुख दामोदर प्रसाद सोनी बालकेंद्र प्रमुख डॉ दिव्या देशपांडे एवं संस्कृत भारती बिलासपुर जिला के अध्यक्ष डॉ मनीराम कौशिक जी श्रीकांत पाण्डेय जी उपस्थित है उक्त समस्त जानकारी प्रांतप्रचार प्रमुख डॉ गोपेश कुमार तिवारी ने दिया

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!