
पीलीभीत। न्यूरिया क्षेत्र के मोहल्ला ठाकुरद्वारा में नहाते समय गीजर के सिलिंडर में आग लगने से बाथरूम में नहा रहा युवक बुरी तरह झुलस गया। बमुश्किल दरवाजा खोलकर बाहर आने के बाद युवक ने शोर मचाया तो लोग जुटे। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सगीर (55) ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे वह नहाने के लिए घर में बने बाथरूम में गए थे। नहाने के लिए गीजर ऑन किया। कुछ ही देर बाद सिलिंडर में आग लग गई। पलक झपकते ही आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें गीजर तक पहुंच गई। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। किसी तरह उसने बाथरूम का दरवाजा खोला और शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागे। इस पर घर में मौजूद पुत्रियों ने आसपास के लोगों को बुलाया। हादसे की जानकारी के बाद घर में भीड़ जमा हो गई।
लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। इसके बाद घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां इमरजेंसी में उपचार के बाद घायल को सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।





