A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशबस्ती

सुबह की प्रमुख खबरें – 17 नवंबर’24

 

➡लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ का महाराष्ट्र दौरा आज, महाराष्ट्र में आज रविवार को 3 जनसभाएं करेंगे योगी, कोल्हापुर में दोपहर 12.45 बजे करेंगे जनसभा, भोसरी में दोपहर 3.55 बजे जनसभा संबोधित करेंगे, दोपहर 2.15 बजे कराड में जनसभा संबोधित करेंगे, भाजपा उम्मीदवार के लिए जनसमर्थन मांगेंगे सीएम

➡लखनऊ- अखिलेश यादव का अंबेडकरनगर और मिर्जापुर दौरा आज, अंबेडकर नगर की कटेहरी विधानसभा में 12 बजे जनसभा , दोपहर 2.15 पर मिर्जापुर की मझवां विधानसभा में जनसभा, स्वामी गोविंदाश्रम इंटर कॉलेज में चुनावी जनसभा को करेंगे

➡लखनऊ- सिपाही के गुम हुए मोबाइल का गलत इस्तेमाल, फोन इस्तेमाल कर बैंक खाते से निकाले एक लाख रुपये, अमीनाबाद थाने में तैनात है पीड़ित सिपाही, केस दर्ज, यूपीआई आईडी बनाकर जालसाज ने एक लाख रुपये निकाले , पीड़ित ने अमीनाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, देवरिया के रहने वाले अखिलेश कुमार अमीनाबाद थाने में सिपाही

➡लखनऊ- अवसाद के शिकार युवक ने खुद को मारी गोली, पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अस्पताल भेजा, देसी पिस्टल, कारतूस, खोखा, फोन व धातु का टुकड़ा मिला, घटना इंदिरानगर इलाके की है पूरी घटना

➡लखनऊ- उन्नाव व गाजियाबाद के तीन बूचड़खानों की NOC रद्द, राज्यस्तरीय समिति से NOC की अनुमति नहीं ली थी , यूपीपीसीबी ने तीन स्लॉटर हाउस के एनओसी रद्द किए, यह एनओसी गाजियाबाद के स्लॉटर हाउस की क्षमता वृद्धि की थी, उन्नाव में दो नए स्लॉटर हाउस खोलने के लिए जारी हुई थी NOC

➡लखनऊ- यूपी वालों का जल्द ही खत्म होगा ठंड का इंतजार, पछुआ हवा के असर की वजह से तीन दिनों ठंड बढ़ी, आधा नवंबर बीतने के बाद अब रात में सर्दी बढ़ी, शुक्रवार को 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान, मौसम विभाग के मुताबिक धीरे धीरे ठंड का दिखेगा असर

➡लखनऊ- बीएसपी सुप्रीमो मायावती का महाराष्ट्र दौरा आज, महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार करेंगी पूर्व सीएम , महाराष्ट्र राज्य के पुणे में चुनावी जनसभा करेंगी, पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में करेंगी जनसभा

➡लखनऊ- उत्तराखंड के कार्यक्रम रैबार-2 में शामिल हुए सीएम योगी, उत्तराखंड से पलायन बढ़ना काफी चिंताजनक- योगी, उत्तराखंड में लगातार पलायन का बढ़ना चिंताजनक- योगी, पर्यटन की संभावनाओं को देना होगा बढ़ावा- मुख्यमंत्री

➡मिर्जापुर- उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का आज कछवां क्षेत्र में आगमन, स्वामी अड़गड़ानंद महिला महाविद्यालय में जन चौपाल करेंगे , 1 घंटा 45 मिनट तक जनपद में रहेंगे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, दोपहर 2.15 पर बंधवा में आयोजित जन चौपाल में प्रतिभाग, शाम 4 बजे नवलपुर वाराणसी के लिए हो जाएंगे रवाना

➡हाथरस – झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए अग्निकांड के बाद अलर्ट , हाथरस स्वास्थ्य विभाग ने जांची सुरक्षा व्यवस्था , जिला संयुक्त अस्पताल, महिला जिला अस्पताल की निरीक्षण, एनआईसीयू वार्ड में फायर सेफ्टी सिस्टम किया गया चेक, फायर सिस्टम में चेकिंग के दौरान मिली बड़ी खामी, चेकिंग के दौरान बंद मिला फायर सिस्टम का सायरन, मामला संज्ञान में आते ही डीएम राहुल पांडेय ने दिए निर्देश, आलाधिकारियों को खामियों को ठीक कराने का दिया निर्देश

➡कन्नौज – 8 साल से पुलिस को चकमा दे रहे 2 आरोपी गिरफ्तार , गैर जमानती वारंट के चलते दोनों अभियुक्त गिरफ्तार, कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू जारी किया फिर पुलिस ने दबोचा, पुलिस ने दौलताबाद के नरेंद्र और जसमेड़ी के राकेश को पकड़ा, सकरावा थानाध्यक्ष ने की फरार आरोपियों की गिरफ्तारी

➡महोबा – संदिग्ध अवस्था मे महिला को लगी गोली, गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, परिजनों ने देवर पर लगाया गोली मारने का आरोप, पुलिस ने तहरीर दर्ज जांच पड़ताल की शुरू, अजनर थाना क्षेत्र के मझगवां गांव का मामला

➡सोनभद्र – निजी विद्यालय के शौचालय में लगाया कैमरा, कैमरा लगा देख छात्राओं ने जमकर किया हंगामा, युवक पर लगाया आरोप, शिक्षकों से की शिकायत, हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की शुरू, जानकारी मिलते ही परिजन भी विद्यालय पहुंचे, कक्षा एक से 12 तक संचालित होता है विद्यालय, रॉबर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र के धुरिया गांव का मामला.

➡हरदोई – बहुचर्चित आयुष हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस ने हत्याभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल , 11 बर्षीय बच्चे की हत्या का कारण बने मात्र 5 रुपए, 2 जुड़वां बच्चों में 1 गुमशुदा बच्चे की मिली थी लाश, टुकड़ों में गन्ने के खेत में मिली थी आयुष की लाश, एसपी नीरज कुमार जादौन ने भी किया था निरीक्षण, शाहाबाद कोतवाली के लालपुर गांव का है मामला

➡इटावा – तीन शातिर इनामिया लुटेरे मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो लुटेरे पैर में गोली लगने से हुए घायल, मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी भी हुआ है चोटिल, तीनों लुटेरों पर एक-एक दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज, मुखबिर की सूचना पर पुलिस को सफलता हासिल हुई, हिस्ट्रीशीटर सोनू, बॉबी व मोहित को पुलिस ने पकड़ा, सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, थाना बेदपुरा पुलिस को सफलता हुई है हासिल

➡अलीगढ़ – छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवन ने युवती को पीटा, लगातार करता था फॉलो, बात करने का बनाता है दबाव, जबरन शरीर पर छूते हुए की बदसुलूकी- पीड़िता, धक्का-मुक्की और मारपीट में युवती बदहवास हो गई, परिजनों ने पीड़िता को दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया, पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया, क्वार्सी थाना इलाके के किशनपुर तिराहे के पास की घटना

➡कन्नौज – सभागार में लेखपाल के साथ हुई मारपीट , युवक ने सभागार में घुसकर लेखपाल को पीटा, लेखपाल ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर, एसडीएम के आदेश पर अहेर गांव में जांच थी जांच टीम , जांच से नाराज युवक ने तहसील में की मारपीट, मारपीट का सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल, जनपद के तिर्वा तहसील स्थित सभागार का मामला

➡कन्नौज – कॉलेज जाते समय नर्सिंग छात्रा को कुचलने का मामला, कई दिन बीतने बाद भी छिबरामऊ पुलिस के हाथ खाली, घटना में प्रयुक्त कार व आरोपी नहीं पकड़ पाई पुलिस, आरोपी को पकड़ने के लिए एसपी ने लगाई तीन टीमे, छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के छिबरामऊ सौरिख रोड की घटना

➡कन्नौज – फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा, हमला कर मारपीट के मामले में था फरार, सदर कोतवाल कपिल दुबे की अगुआई में हुई गिरफ्तारी, पकड़ा गया आरोपी क्षेत्र के मदारी पुर्वा का सुनील राजपूत, सदर क्षेत्र के सढ़ियापुर चौराहे से फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

➡अलीगढ़- राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी करेंगे जनसभा, आज खैर विधानसभा में जन सभा को करेंगे संबोधित, एनडीए के प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर के समर्थन में जनसभा करेंगे, गौमत चौराहे पर दोपहर 1 बजे से जनसभा को करेंगे संबोधित

➡अंबेडकरनगर- तलाक के लिए एक माह की बेटी को नदी में फेंका, पुलिस ने पति जीशान के खिलाफ दर्ज किया केस, मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, जहांगीर क्षेत्र के माडरमऊ गांव का निवासी है आरोपी

➡रायबरेली- सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत, अनियंत्रित बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर,M पानी भरने जा रही थी महिला, हुई मौत, हादसे के बाद बाइक छोड़कर चालक हुआ फरार, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव की घटना

➡गोंडा – कैदी जेल में बंद और खाते से निकल गई रकम, जमानत पर छूटने के बाद कैदी को हुई जानकारी, कैदी के फर्जी हस्ताक्षर से निकाली गई रकम, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा, तत्कालीन शाखा प्रबंधक, कैशियर पर केस दर्ज, नगर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, बड़गांव के सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया का मामला

➡गोंडा – गोंडा में गैरसमुदाय के युवक ने किया ब्लैकमेल , पहले प्रेमजाल में फंसाया फिर अश्लील वीडियो बनाई , अश्लील वीडियो के द्वारा 4 साल से कर रहा ब्लैकमेल , शादी तय होने पर दे रहा शादी तोड़ने की धमकी, पीड़िता की शिकायत पर थाने पहुंचा मामला, आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, कोतवाली नगर के एक मोहल्ले का मामला

➡रायबरेली- बोलेरो गाड़ी सीख रहे दरोगा ने बाइक को मारी टक्कर, दरोगा प्रेम सिंह ने बाइक सवार को मारी टक्कर, टक्कर लगने बाइक सवार घायल, वाहन क्षतिग्रस्त, गदागंज थाने में तैनात है दरोगा प्रेम सिंह, लोगों ने घायल युवक को सीएचसी में कराया भर्ती, गदागंज थाना क्षेत्र के बासी रिहायक बाबा की घटना

➡रायबरेली- खेतों में जल रही पराली, कागजों में प्रबंधन जारी, आसमान में फैला धुआं, विजिबिलिटी हुई लो, खेतों में खुलेआम जलाई जा रही है पराली, लाख कोशिशों के बावजूद मामले नहीं हो रहे कम, कागजों में जागरूक कर रहा हैं स्थानीय प्रशासन, किसानों द्वारा पराली जलाने का वीडियो वायरल, डलमऊ तहसील क्षेत्र के कठघर का है मामला

➡संभल- संभल में पुलिस की गौ तस्कर के साथ मुठभेड़, चेकिंग के दौरान बाइक सवार रोकने का किया प्रयास, जवाबी कार्रवाई में एक गौ तस्कर गजराम घायल , दो गौ तस्कर पुलिस को चकमा देकर हुए फरार, कब्जे से अवैध तमंचा, बाइक, पशु वध के उपकरण बरामद, जुनावई थाना क्षेत्र के गांव घोंसली वाहन का मामला

➡कुशीनगर – मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहा जिला अस्पताल, जिला अस्पताल में लगे फायर सेफ्टी सिलेंडर एक्सपायर , विभिन्न वार्डो में लगे सिलेंडरों की समय सीमा समाप्त हुई, अस्पताल की लापरवाही पर मरीजों की सुरक्षा भगवान भरोसे, अस्पताल प्रशासन आपातकाल स्थिति में कैसे निपटेगा? , प्रिंसिपल ने मामले को लेकर दिया गोल मोल जवाब

➡बद्रीनाथ- आज बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, धाम में वेद ऋचाओं का वाचन हुआ बंद, गुप्तमंत्रों से हुई पूजा, आज कपाट होंगे बंद, आज रात 9.07 बजे कपाट बंद होंगे कपाट

➡देहरादून- देहरादून सिटीजन फोरम द्वारा एकजुटता सभा का आयोजन, सड़क दुर्घटना में 6 युवाओं की मौत पर शोक व्यक्त किया गया, शासन और प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग, सीनियर सिटीजन ने कहा- माता-पिता भी बच्चों का रखें ध्यान
————————–

Back to top button
error: Content is protected !!