?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

रतलाम पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही लगातार तीसरे दिन भी जारी*

रतलाम पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही लगातार तीसरे दिन भी जारी*

Screenshot 2024 1117 170927

रतलाम – जिले की पुलिस को लगातार तीसरे दिन भी सफलता मिली, पुलिस थाना पिपलौदा को अवैध मादक पदार्थ 15 ग्राम MD ड्रग्स पकड़ने मे मिली सफलता, 02 मोटरसाइकिल जप्त,

थाना आलोट पुलिस ने 57 किलो 900 ग्राम किमती 1,15,800 रूपये डोडाचूरा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को पकड़ा

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय, परिवहन आदि पर अंकुश लगाने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय कर अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।
इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन रतलाम पुलिस का अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही लगातार जारी है। दिनांक 16.11.24 को थाना पिपलौदा जिला रतलाम पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को 12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी कीमती 1,20,000 रु के साथ एवं थाना आलोट पुलिस को अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजनी 57 किलो 900 ग्राम किमती 1,15,800 रुपये किलोग्राम डोडाचूरा के साथ दो व्यक्तियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है

*थाना पिपलौदा द्वारा की गई कार्यवाही–*

एसडीओपी जावरा शक्ति सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी पिपलौदा निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के नेतृत्व में दिनांक 16.11.2024 को पुलिस थाना पिपलौदा के उनि लोकेन्द्रसिंह डावर को विश्वसनिय मुखबीर की सूचना मिली की एक व्यक्ति कोटड़ी तरफ से एक काले रंग की ग्लेमर मोटर सायकल क्रमांक MP 43ZA0737 से काले रंग की शर्ट व नीले रंग की जिंस पेन्ट पहने साकलतली राजस्थान तरफ से प्रतापगढ़ तिराहा होते हुये राकोदा तरफ अपने पास अवैध मादक पदार्थ ड्रग्स एमडी लेकर आने वाला है । सुचना पर उनि लोकेन्द्रसिंह डावर व टीम द्वारा तत्काल प्रतापगढ़ तिराहा आम रोड़ पिपलौदा पर नाकाबंदी की गई कुछ ही देर मे मुखबीर बताये सूचना अनुसार एक व्यक्ति आता दिखा जिसे घेरा बन्दी कर पकड़ा गया।

पकड़ा गया आरोपी ने नाम अरशद खान पिता अफजल खान पठान उम्र 20 साल निवासी राकोदा का होना बताया जिसकी टीम द्वारा तलाशी लेते अरशद के कब्जे से एक प्लास्टिक की थेली मे एमडी ड्रग्स 15 ग्राम किमती करीबन 120000 रुपये का जप्त किया तथा घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल MP 43ZA 0737 किमती करीबन 80000 रुपये की कुल मश्रुका 200000 रुपये का जप्त किया। जप्त शुदा उक्त मादक पदार्थ के लाने के संबंध मे पुछताछ करते आरोपी द्वारा कोटड़ी राजस्थान से लाना बताया । जिसके संबंध मे पुलिस रिमाण्ड लेकर विस्तृत पुछताछ की जावेगी । आरोपी के विरुद्ध थाना पिपलौदा पर अपराध क्रमांक 404/2024 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है ।

उक्त कारवाई में निरीक्षक प्रकाश गाडरिया, उनि लोकेन्द्रसिंह डावर, प्र.आर. सुरेन्द्रसिंह, दिनेश राठौर, आरक्षक कमलसिंह पंवार, अनिल पाटीदार, आशीष शर्मा , प्र.आर. मनमोहन शर्मा ,आर. विपुल भावसार , मंयक व्यास सायबर सेल आर. राकेश पाटीदार, चेनराम पाटीदार, दीपक शर्मा, पायलेट वासुदेव पाटीदार की सराहनीय भुमीका रही ।

*थाना आलोट द्वारा की गई कार्यवाही–*

घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.11.2024 को थाना आलोट पुलिस द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचना पर आलोट रेल्वे स्टेशन से करीब 400 मीटर दुर पगदंडी कच्चा रास्ता विक्रमगढ से आरोपी वीरु पिता गुरुचरण सिंह जाति मजबी सीख उम्र 33 साल निवासी रामपुरा मोहल्ला शेरपुरे फाटक जगराव थाना सिटी जगराव जिला लुधियाना पंजाब व प्रधान सिंह पिता गोपाल सिंह सोंधिया राजपुत उम्र 32 साल निवासी भरपुर थाना सुवासरा जिला मंदसौर के कब्जे से एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये उसके कब्जे चार कपडे की गठरियो के अंदर बोरो मे भरा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजनी 57 किलो 900 ग्राम किमती 1,15,800 रुपये को* जप्त कर आरोपियो को गिरप्तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना आलोट पर अप क्र 669/2024 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा खरीदने बेचने व अन्य आरोपियो के सम्बंध मे पूछताछ की जाकर विवेचना की जा रही है।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी शंकर सिंह चौहान, उनि कुलदीप डाबी, सउनि अशोक चौहान, प्रआर 855 मो. युसुफ मंसुरी, आर 241 अंकित काला, आर 1198 बाबुलाल, आर 490 दीपक पाटीदार, आर 89 अशोक गुर्जर(एसडीओपी कार्यालय), आर 955 रोनक पोरवाल, आर 04 बालकृष्ण पाटीदार (एसडीओपी कार्यालय), आर 508 आदिल, आरक्षक चालक 945 धर्मेन्द्र सिंह, आर 604 कमल सिंह, आर 675 थामस भाभर का सराहनीय योगदान रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!