
आईआरबी झारखंड के क्षेत्रीय मंत्री व काउप मुखिया ने किया बालबाँध वारियर्स टीम के खिलाडियों को सम्मानित

गडहनी। प्रखण्ड क्षेत्र के काउप पंचायत अन्तर्गत बालबाँध गांव स्थित काली मंदिर मे देवेन्द्र कुमार उर्फ फोंटी के एवं ग्राम पंचायत मुखिया के नीजि आवास पर समाजिक कार्यकर्ता अरूण राय की अध्यक्षता मे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह का संचालन करते हुए समाजिक कार्यकर्ता सह टीम कोच असीम कुमार राय उर्फ टुनटुन बाबा के कहा कि कोसियर मे आयोजित ब्रह्मभट्ट युवा जागरण खेल महाकुंभ 2024 मे कैप्टन अर्जुन भट्ट के नेतृत्व मे बालबाँध वारियर्स टीम के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन कर जीत का परचम लहराया और टूर्नामेंट का कप जीत गांव प्रखण्ड को गौरवान्वित किया।

इस उपलब्धि के लिए हम सभी टीम को बधाई शुभकामनायें देते हैं।इस पल को यादगार बनाते हुए आज टीम वारियर्स को आईआरबी झारखंड के क्षेत्रीय मंत्री देवेन्द्र कुमार उर्फ फंटी एवं ग्राम पंचायत के मुखिया मनीषा देवी, अरूण राय के द्वारा अंगवस्त्र शाॅल व फूलमाला के साथ सम्मानित किया गया साथ ही इस अपार सफलता की बधाई शुभकामनायें दी।

सम्मानित होने वालों मे अर्जुन कुमार भट्ट, आशिष भट्ट, सुमन्त भट्ट, रितेश भट्ट, उर्फ बबलु, कुन्दन कुमार भट्ट, आकाश कुमार भट्ट, राजा भट्ट, लुई कुमार, संदीप भट्ट, उपदेश भट्ट, दया शंकर भट्ट, अभिनाष भट्ट, वैभव भट्ट, कमेंट्रेटर प्रमोद कुमार राय उर्फ तनु बाबा, उपदेश भट्ट शामिल रहे।

इस अवसर पर ग्रामीण रंजीत कुमार शर्मा, असीम कुमार राय उर्फ टुनटुन बाबा, अमित कुमार सिंघम, रमेश कुमार भोला, मंटु तिवारी, लक्की प्रधान, हरेराम राय, भागीरथी राय, परशुराम राय, लालबाबु भट्ट, दिनेश राय, अरुण राय, रविरंजन बड़क, राम प्यारे राम, रविन्द्र राय, शानू, सिन्टू, भीम, राजेश राय सहित सैंकडो ग्रामीण जनता ने टीम वारियर्स को जीत की बधाई दी।




