
अलीगढ़ में 149 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित , आईं 250 आपत्तियां , एक लाख से ज्यादा देंगे एग्जाम
इस बार अलीगढ़ में यूपी बोर्ड से हाईस्कूल में 50943 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे । इनमें 22058 बालिका और 28869 बालक परीक्षा में बैठेंगे । 16 दिव्यांग परीक्षार्थी परीक्षा देंगे । इंटर में कुल 53329 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे । इनमें 20802 बालिका व 32511 बालक है । अलीगढ़ जिले यूपी बोर्ड -2025 परीक्षा के लिए 149 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं । परीक्षा केंद्र को लेकर 15 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई थीं , जिनमें कुल 250 आपत्तियां आईं । ज्यादातर परीक्षा केंद्र सुदूर होने की आपत्तियां थीं , जिन्हें दूर कराने के लिए प्रधानाचार्यों ने डीआईओएस से अनुरोध किया है । बोर्ड के वर्ष 2025 में हाईस्कूल और इंटर में एक लाख से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा देंगे । तहसील अतरौली में 43 , गभाना में 14 , इगलास में 17 , खैर में 22 और कोल में 53 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं । पिछली बार 151 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे ।











