A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेवास

11 हजार रुपए का चेक वृद्ध आश्रम एवं दृष्टिहीन कन्या केंद्र में भेंट कर मनाई स्व. महाराज की जन्म जयंती

देवास। श्रीमंत महाराज तुकोजीराव पवार की 61 वी जन्म जयंती पूर्व सभापति अंसार अहमद हाथी वाले के मार्गदर्शन में वृद्ध आश्रम एवं दृष्टिहीन कन्या क्रेंद्र में सेवा दिवस के रूप में मनाई गई। श्रीमंत महाराज तुकोजीराव पवार साहब की जन्म जयंती पर आनंद नगर स्थित दृष्टिहीन कन्या केंद्र एवं मीठा तालाब स्थित वृद्ध आश्रम में सहायता राशि के रूप में 11-11 हजार रुपए अलग-अलग दो चेक महाराज विक्रम सिंह पवार के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व सभापति अंसार एवं हाथी वाले के मार्गदर्शन में संस्था संचालको को भेंट किए गए। उक्त जानकारी वार्ड क्रमांक 7 पार्षद एवं नगर निगम के एमआईसी मेंबर यातायात एवं परिवहन विभाग मुस्तफा अंसार अहमद हाथी वाले ने दी। इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, भारत चौधरी, गंगासिंह सोलंकी, धर्मेंद्र सिंह बेस, गणेश पटेल, नितिन आहूजा, अजय पहाडिय़ा, नौशाद सुपर, अभिषेक गोस्वामी, छोटू दरबार, कमलेश सिंह, नितिन साहू, राजू राणा, अमन दादू, अशोक चौहान, निक्की यादव, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!