A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

आपरेशन कन्विक्शन” के तहत जिला मानिटरिंग सेल व थाना चिल्हिया पुलिस की प्रभावी पैरवी से गैर इरादतन हत्या के आरोपी को कारावास व अर्थदण्ड से दण्डित कराया गया

चिल्हिया।  पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा चलाये जा रहे “आपरेशन कन्विक्शन” के क्रम में सुश्री प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी पैरवी कराकर सजा दिलाने के क्रम में आज दिनांक 20.11.2024 को ST.N 1019/2021 मु0अ0सं0 51/2021 धारा 304 भा0द0वि0 थाना चिल्हिया में पुलिस की प्रभावी पैरवी पर माननीय न्यायाधीश मो0 रफी अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश प्रथम जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा अभियुक्त विश्वनाथ शर्मा पुत्र ओरी शर्मा निवासी कपिया खालसा थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर को 10 वर्ष का कठोर कारावास व ₹ 50,000/- अर्थदण्ड से दण्डित कराया गया । सजा कराये जाने में जिला मानिटरिंग सेल, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता चन्द्र प्रकाश पाण्डेय तथा न्यायालय पैरोकार आरक्षी अंकित वर्मा थाना चिल्हिया का सराहनीय योगदान रहा ।

Back to top button
error: Content is protected !!