A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन पर हुई चर्चा

बाराबंकी।

कोतवाली बदोसराय अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय किन्तूर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन पर चर्चा की गई। शुक्रवार को निरीक्षक रणजीत सिंह, उपनिरीक्षक वीके शर्मा, उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा, महिला सिपाही कल्पना सिंह द्वारा मिशन शक्ति पर चर्चा की गई जिसमें उपस्थित बच्चों को वी के शर्मा द्वारा बताया गया कि किसी के बहकावे में न आवे, यदि कोई समस्या हो तो अपने माता पिता व गुरुजन को बताए। कोई कुछ खाने के लिए दे तो उसे न ले। गलत संगति में न पड़े । अपने माता- पिता को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए, हेलमेट जरूर पहने। इसी क्रम में कल्पना सिंह ने गुड टच और बैड टच के बारे में बताया। साथ ही 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन,181 वूमेन हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा,102गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन,101 अग्निशमन सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन आदि की जानकारी दी गई। इस अवसर पर शिक्षक उमाशंकर, आरती देवी, अनीता कुमारी, सौरभ दीक्षित, अनीता कुमारी,उदय प्रताप,विवेक कुमार आदि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!