A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्रिकेटताज़ा खबरदेश
Trending

क्रिकेट पर्थ टेस्ट BGT: जायसवाल और कोहली का शतक… कंगारुओं का बुरा हाल, पर्थ टेस्ट में जीत से 7 विकेट दूर भारत

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 534 रन का रिकॉर्ड लक्ष्य देने के बाद भारत ने मेजबान टीम का स्कोर तीन विकेट पर 12 रन..

क्रिकेट पर्थ टेस्ट बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) :-भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पर्थ टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 297 गेंद खेलकर 161 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 15 चौके भी शामिल थे. युवा यशस्वी जायसवाल और अनुभवी विराट कोहली के ‘बहु प्रतीक्षित’ शतक से ऑस्ट्रेलिया को 534 रन का रिकॉर्ड लक्ष्य देने के बाद भारत ने मेजबान टीम का स्कोर तीन विकेट पर 12 रन करके रविवार को यहां पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन अपना पलड़ा भारी रखा. पर्थ टेस्ट में भारत जीत से 7 विकेट दूर है. जसप्रीत बुमराह (एक रन पर दो विकेट) और मोहम्मद सिराज (सात रन पर एक विकेट) ने 4.2 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को तीन झटके देकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई.

कंगारुओं का बुरा हाल

जसप्रीत बुमराह ने पारी के पहले ही ओवर में नाथन मैकस्वीनी (00) को LBW किया जिसके बाद मोहम्मद सिराज ने कप्तान पैट कमिंस (02) को स्लिप में कोहली के हाथों कैच कराया. जसप्रीत बुमराह ने स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन (03) को LBW किया जो दिन की आखिरी गेंद साबित हुई. दिन का खेल खत्म होने पर सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा तीन रन बनाकर खेल रहे थे. ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए 522 रन जबकि भारत को सिर्फ सात विकेट की दरकार है.

जायसवाल का डैडी हंड्रेड

यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा की झलक पेश करते हुए ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले ही टेस्ट में 161 रन बनाए. दिसंबर में 23 बरस के होने जा रहे जायसवाल ने अपनी पारी के दौरान 297 गेंद का सामना करते हुए 15 चौके और तीन छक्के जड़े. उन्होंने लोकेश राहुल (77) के साथ पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 201 रन की साझेदारी की.

d2f01d74b3e5ff8186a561d088afadcb

कोहली का शतक

यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद भारतीय टीम जब संकट में घिरी तो मोर्चा 36 साल के कोहली (नाबाद 100, 143 गेंद, आठ चौके, दो छक्के) ने संभाला और जुलाई 2023 के बाद अपना पहला और कुल 30वां टेस्ट शतक जड़ा. कोहली ने वॉशिंगटन सुंदर (29) के साथ छठे विकेट के लिए 89 जबकि नितीश कुमार रेड्डी (नाबाद 38) के साथ सातवें विकेट की 77 रन की अटूट साझेदारी की. पिच से असमान उछाल मिल रहा है जिससे भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह और उनके साथी गेंदबाज खुश होंगे.

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 534 रनों का लक्ष्य दिया

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 534 रनों का लक्ष्य रखा. ऑस्ट्रेलिया को रिकॉर्ड लक्ष्य मिला है. लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है जिसने मई 2003 में सेंट जोंस में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात विकेट पर 418 रन बनाकर जीत दर्ज की थी. ऑस्ट्रेलिया में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम है, जिसने दिसंबर 2008 में पर्थ के ही वाका मैदान पर चार विकेट पर 406 रन बनाकर जीत दर्ज की थी.

कोहली ने स्टार्क को छक्का मारा

भारत की दूसरी पारी में तीसरे दिन का दूसरा सत्र ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे सफल रहा जिसमें टीम ने चार विकेट चटकाए. भारत ने सत्र की शुरुआत एक विकेट पर 275 रन से की और 321 रन तक पांच विकेट गंवा दिए. कोहली और सुंदर ने इसके बाद पारी को संभाला. कोहली ने स्टार्क जबकि सुंदर ने ट्रेविस हेड पर छक्का मारा. कोहली ने कमिंस की गेंद पर तीन रन के साथ 94 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. लियोन की गेंद को स्लॉग स्वीप करने की कोशिश में सुंदर बोल्ड हुए.
28ad77d9bc2b4eb25e759cede3bd28ad
बुमराह ने पारी घोषित कर दी

डेब्यू कर रहे रेड्डी ने मार्श पर छक्का जड़ने के बाद उनके ओवर में लगातार तीन चौके भी मारे. कोहली ने लियोन पर छक्का मारा और फिर लाबुशेन पर चौके के साथ 143 गेंद के शतक पूरा किया, जिसके बाद कप्तान बुमराह ने पारी घोषित कर दी. एडिलेड में दूसरे टेस्ट से पहले देवदत्त पडिक्कल (25) और ध्रुव जुरेल (01) के पास खुद को साबित करने का मौका था लेकिन ये दोनों इसका फायदा उठाने में नाकाम रहे. दूसरे टेस्ट में इन दोनों की जगह कप्तान रोहित शर्मा और चोटिल शुभमन गिल की वापसी लगभग तय है.

कमिंस ने जुरेल को LBW आउट किया

पडिक्कल ने चाय के बाद जोश हेजलवुड (28 रन पर एक विकेट) की पहली ही गेंद पर स्लिप में स्मिथ को कैच थमाया. भारत को सबसे बड़ा झटका जायसवाल के रूप में लगा जो मिशेल मार्श (65 रन पर एक विकेट) की गेंद को प्वाइंट पर सीधे स्मिथ के हाथों में खेल गए. ऋषभ पंत (01) ने एक बार फिर आक्रामक रवैया अपनाने की कोशिश की लेकिन नाथन लियोन (96 रन पर दो विकेट) की गेंद पर स्टंप हो गए. कमिंस ने जुरेल को LBW आउट करके भारत को पांचवां झटका दिया.

Yashasvi Jaiswal test record mdl 2

जायसवाल ने दुनिया में बजाया डंका

ठीक 32 साल पहले 17 साल के सचिन तेंदुलकर ने वाका की टूटती पिच पर अंतिम दो दिन बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़कर दुनिया का ध्यान खींचा था. इसके बाद तेंदुलकर ने क्रिकेट के मैदान पर जो किया वह इतिहास के पन्नों में दर्ज है. और अब जायसवाल ने दुनिया को दिखा दिया है कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है. वह तेंदुलकर के बाद पर्थ में शतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज हैं.

जायसवाल ने हेजलवुड की बाउंसर को छह रन के लिए भेजा

जायसवाल ने हेजलवुड की बाउंसर को विकेटकीपर के ऊपर से छह रन के लिए भेजकर अपना चौथा टेस्ट शतक पूरा किया जो SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में उनका पहला शतक है. उन्होंने अपने चारों शतक के दौरान 150 से अधिक रन बनाए हैं. इस छक्के के साथ जायसवाल और राहुल की सलामी जोड़ी ने भारत की ओर से 191 रन की पिछली सर्वश्रेष्ठ साझेदारी को पीछे छोड़ा जो 1986 में सुनील गावस्कर और कृष्णमाचारी श्रीकांत ने बनाई थी.

राहुल ने स्टार्क की गेंद पर एलेक्स कैरी को कैच थमाया

दूसरे दिन रक्षात्मक होकर खेलने वाले राहुल ने 60 ओवर से अधिक पुरानी गेंद के खिलाफ तेज रन बनाने की कोशिश की. उन्होंने मिशेल स्टार्क की गेंदों पर कुछ रन जुटाए लेकिन शतक से चूक गए. ऑस्ट्रेलिया में 200 रन की साझेदारी पूरी करने वाली पहली भारतीय सलामी जोड़ी बनने के बाद राहुल ने स्टार्क की एंगल लेती गेंद पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी को कैच थमाया.

Untitled design 2024 11 23T163732.534 768x402 2

भारत ने दिया 534 रन का लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 534 रन का लक्ष्य दिया है. अगर ऑस्ट्रेलिया को यह मुकाबला जीतना है तो उन्हें एक बेहतरीन साझेदारी करनी होगी. कंगारुओं के लिए बुरी खबर यह है कि उन्होंने तीसरे दिन के खेल में 3 विकेट भी गंवा दिया है. नाथन मैक्सविनी बुमराह की गेंद पर आउट हुए. वहीं, पैट कमिंस को सिराज और लाबुशेन को बुमराह ने एलबीडब्ल्यू किया. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 522 रन चाहिए

[yop_poll id="10"]
Show More

Vishal Leel

Sr Media person & Digital Creator
Back to top button
error: Content is protected !!