
श्यामदेउरवा/महराजगंज
महराजगंज।
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।
जिला प्रभारी बुध्देश मणि पाण्डेय।
श्यामदेउरवा महराजगंज करतारी पुलिस चौकी के सामने एक छात्रा जिसका नाम मनीषा यादव था आज तड़के सुबह करीब 9 बजे सायकिल से कोचिंग जा रही थी तेज रफ्तार बस की ठोकर लगने से उसकी मौत हो गई । बताते चलें कि श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत महुआ महुली निवासी रामकृपाल यादव की पुत्री मनीषा यादव जो कोचिंग करने हेतु सायकिल से जा रही थी अचानक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से गहरा चोट लगा जिसे नजदीकी सीएचसी भटहट में भर्ती कराया गया वहां स्थिति में सुधार नहीं होने पर तत्काल मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया मेडिकल कॉलेज गोरखपुर लेजाते हुए रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में श्यामदेउरवा थाना अध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि बस को कब्जे में ले लिया गया है विधिक कार्रवाई जारी है।














