A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

UP : वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेहमान साइबेरियन पक्षियों को दाना चुगाया

UP : वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेहमान साइबेरियन पक्षियों को दाना चुगाया

UP : वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेहमान साइबेरियन पक्षियों को दाना चुगाया

vandebharatlivetvnew by. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश

चन्दौली /वाराणसी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का पशु-पक्षी प्रेम जगजाहिर है। मुख्यमंत्री का यह रूप सोमवार को काशी में भी दिखा। एक दिवसीय दौरे में शहर में आए मुख्यमंत्री गंगा पार सतुआ बाबा आश्रम में आयोजित शिव महापुराण कथा में भाग लेने के लिए गंगा नदी के रास्ते क्रूज पर सवार होकर कथा स्थल पर जा रहे थे।

 

क्रूज जैसे ही गंगा के मध्य धारा में पहुंची तो मेहमान साइबेरियन पक्षियों का कलरव देख मुख्यमंत्री अपने को रोक नहीं पाए और पक्षियों को दाना चुगाने लगे। यह देख बड़ी संख्या में पक्षी क्रूज पर मंडराने लगे। मुख्यमंत्री ने पूरे उत्साह के साथ उन्हें दाना खिलाया।

 

मुख्यमंत्री के इस रूप की सोशल मीडिया में जमकर सराहना होती रही। हर साल साइबेरियन पक्षी सर्द मौसम में यहां गंगा नदी में अटखेलियां करने आते हैं जो पर्यटकों में आकर्षण का केंद्र होता है। ये साइबेरियन पक्षी दिन में दो बार ही भोजन करते हैं। सुबह का साढ़े आठ बजे तक व उसके बाद शाम पांच से छह बजे के बीच।

 

जानकार बताते है कि गंगा के पानी के अंदर मिलने वाले जलीय पौधे इनका भोजन हैं। ये पक्षी शाकाहारी हैं। साइबेरिया में इन दिनों तापमान माइनस में है। ऐसे में इन पक्षियों के समक्ष भोजन का संकट हो जाता है। भारत में सर्दियों में भी इनके लिए पर्याप्त भोजन मिल जाता है। स्थानीय नागरिक और पर्यटक भी इन्हें दाना चुगाते हैं।

 

बताते चले मुख्यमंत्री जब भी गोरखपुर दौरे पर होते है तो गाय और बछड़े को हरी घास,गुड़ और केला खिलाने है। वहीं, श्वानों, बत्तखों को भी दुलारने के साथ उन्हें खिलाते रहते है। अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मंदिर के गोशाला में जाकर गायों की सेवा करते रहते है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!