A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़ताज़ा खबरदेशमध्यप्रदेश

Hemant Soren News : हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी.

file 2024 11 28T12 43 52

रांची (संवाददाता). राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. राज्यपाल और अन्य अतिथि गणों ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं. वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाथ हिलाकर हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. शपथ ग्रहण समारोह में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, तेलांगना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश प्रसाद यादव, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, सीपीआइएमएल के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन समेत कई सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, वरीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद थे.

पांच साल चलेगी हेमंत सोरेन सरकार : तेजस्वी यादव

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रांची पहुंच. रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बन रही है और यह सरकार पांच साल चलेगी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!