
मकर संक्रांती का त्योहार मे अभी बहुत समय है। पतंग उड़ाने के शौकीन अभी से पतंग और मांझा खरीदने लगे है। ज्ञात हो कि नागपुर शहर मे नायलॉन मांझा की बिक्री पर प्रतिबंध है। प्रतिबंध होने के बाद भी शहर मे चोरी छुपे तरीके से इसकी बिक्री होती रहती है। नागपुर के यशोधरानगर पुलिस थानान्तर्गत पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर अशरफनगर मे एक घर मे छापा मारते हुए प्रतिबंधित नायलॉन मांझा को जप्त किया है। कार्यवाही के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यशोधरानगर पुलिस ने अशरफ नगर मे छापा मारते हुए एक आरोपी के मकान से प्रतिबंधित नायलॉन मांझे की इंकायावन चक्री बरामद की है। पुलिस की इस कार्यवाही के दौरान सागर इसरार अंसारी नामक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।