A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

भाभी की गला दबाकर हत्या के मामले में वांछित आरोपी देवर को बसखारी पुलिस ने किया गिरफ्तार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

बसखारी अम्बेडकरनगर
भाभी की गला दबाकर हत्या करने के मामले में वांछित आरोपी देवर को बसखारी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार करके जेल रवाना कर दिया है। इस हत्याकांड का आरोपी पति पहले ही जेल जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी देवर अभी फरार चल रहा है। बीते दो नवंबर को विवाहिता निशा पुत्री सम्पत निषाद निवासी ग्राम सेनपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ की बसखारी थाना क्षेत्र में स्थित ससुराल कौड़ाही में गला दबा कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक विवाहिता की मां बसंती देवी की तहरीर पर पुलिस ने पति श्रवण निषाद व देवर सूरज और धीरज पुत्रगण हरिश्चन्द्र निषाद निवासीगण कौड़ाही के खिलाफ दहेज हत्या और दहेज निषेध अधिनियम समेत अन्य संज्ञेय धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। स्थानीय पुलिस आरोपी पति श्रवण को तत्काल ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। शुक्रवार को आरोपी देवर सूरज निषाद को प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने एसआई आलोक शुक्ल, कांस्टेबल अजय कुमार वर्मा व अजीत यादव समेत मय हमराही टीम ने कौड़ाही बाजार मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है।

Show More

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!