A2Z सभी खबर सभी जिले की

घने कोहरे के कारण लोकल शटल ट्रेनो का संचालन 28 फरवरी तक के लिए बंद।

रायबरेली -ऊंचाहार शटल तथा रायबरेली -लालगंज -रघुराजसिंह शटल ट्रेनों के बंद होने से विद्यार्थियों, व्यापारियों, मजदूरो ,व आमजन को करना पड़ता है आवागमन में संघर्ष का सामना।

रायबरेली -रायबरेली जिले की सीमाओं से जुड़े रेलवे स्टेशनों पर जनता की सुविधा हेतु चलाई जा रही लोकल शटल ट्रेनों का आवागमन घने कोहरे के कारण 28 फरवरी तक के लिए बंद किए जाने से स्थानीय आमजन को जनपद के लिए आने जाने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है।विदित हो कि प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी शीतकालीन माह में विशेषकर कोहरे व धुंध के कारण जिले की चलने वाली दो शटल ट्रेनों रायबरेली -ऊंचाहार शटल सेवा व रायबरेली -लालगंज -रघुराजसिंह शटल सेवा 28 फरवरी तक के लिए बंद कर दी गई है ।इन शटल ट्रेनों के तीन महीने के लिए बंद किए जाने से विशेषकर विद्यार्थियों, व्यापारियों मजदूरो व पेशेवरों को संघर्ष का सामना करना पड़ता है। अन्य यातायात साधनो से आवागमन में जेबों पर मंहगाई की पांच गुना शुल्क की मार पड़ती है जो कि विद्यार्थियों, मजदूरो के लिए बहुत ही अधिक है। रायबरेली से संवाददाता पंकज कुमार।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!