A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

हाइवे पर खुले में घूम रहे निराश्रित बेसहारा गौवंशो को मेलावास गौशाला भेजा गया।

हाइवे पर खुले में घूम रहे निराश्रित बेसहारा गौवंशो को मेलावास गौशाला भेजा गया।
गौपालक अपने गौवंशों को हाईवे पर खुला न छोड़ें जिससे दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। फिरोज़ ख़ान
पाली: शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत् जिला कलेक्टर पाली श्री एल एम मंत्री पुलिस अधिक्षक चूना राम जाट के निर्देशानुसार पीडब्लूडी पाली के अधिशाषी अभियन्ता राहुल पवार,आरटीओ पाली के संयुक्त तत्वावधान में आज लगातार दसवें दिन सोमवार को जोधपुर पाली हाईवे प्रबंधन की टीम के द्वारा ओंबन्ना, खारडा, गाजनगढ़, रामटीला, घूमटी हाईवे पर घूम रहे निराश्रित गौवंशो को रेस्क्यू कर सुरक्षित गौशाला भेजा गया, इस मौके पर सीएसआर मैनेजर फिरोज़ ख़ान ने आम जन से हाथ जोड़कर अपील की है कि अपने गौवंशों को हाईवे पर खुला न छोड़ें उसकी देखभाल भी स्वयं ही करें जिससे हाईवे पर दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है.आज सोमवार को सत्रह गोवंश मेलावास सोजत गोशाला भेजा गया। प्रोजेक्ट मैनेजर मुथू कुमार ने बताया कि हाईवे पर खुले में घूम रहे निराश्रित गौवंशो को गोशाला भेजने का अभियान दैनिक आधार पर चलाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर रूट पेट्रोलिंग मोबाइल इंचार्ज साकिर खान सलीम पठान, गोपाल सूर्या प्रकाश अंदारामगणेश, साहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम दिनांक 02/12/2024

Back to top button
error: Content is protected !!