
हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ निकाली विशाल जन सैलाब रैली
भिवाड़ी शहर में मनसा चौक से एडीएम कार्यालय तक निकाली गई आक्रोश रैली, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आज जन समुदाय द्वारा इस महा रैली का आयोजन किया गया था, ताकि देश और विदेश में रह रहे लोगों को यह पता चल सके कि निर्दोष हिंदुओं पर बांग्लादेश में किए जा रहे अत्याचारों के खिलाफ अभी तक किसी ने भी कोई निर्णय नहीं लिया है। भिवाड़ी में आक्रोश रैली के दौरान रंजन अग्रवाल ने दिया विवादित बयान कहा हिंदू हिंदू भाई-भाई के नारे पर पूछे गए सवाल पर रंजन अग्रवाल ने कहा हिंदू मुस्लिम सिख इसाई वाले भाईचारा वाला नारा नहीं चलने वाला, बयान देकर खुद विवादों में घिर गए। इस मौके पर रामकिशन गुर्जर, संजय सिंह, वेद जी, रंजन अग्रवाल, चंद्रभान सैनी, पूनम देवी, पवन सिंह चौहान, कंचन तिवारी, भूरा सिंह बिधूड़ी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।




