
महराजगंज: उत्तर प्रदेश
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
रिपोर्ट बुध्देश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी
महराजगंज जिले के नौतनवा तहसील के लालपुर गांव में तेंदुए की गतिविधियों से ग्रामीणों में खौफ का माहौल था। वन विभाग को सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कदम न उठाए जाने से ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता गया। आखिरकार, गुस्साए ग्रामीणों ने खुद तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की और कड़ी मेहनत के बाद उसे काबू में कर लिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने के लिए जरूरी कार्रवाई की।
बाकी सब ठीक है, लेकिन इन जाँबाज़ नौजवानो को वीरता पदक से सम्मानित करना चाहिए…???
[yop_poll id="10"]






