A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

देवेन्द्र फड़नवीस जी तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र मे आज 05 दिसंबर 2024 दिन गुरूवार को राज्य सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शाम के 5:30 बजे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। महाराष्ट्र मे विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को संपन्न हुआ था। चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए गए थे। चुनाव परिणाम घोषित होने के तेरह दिनों के बाद आज महाराष्ट्र मे नई सरकार का शपथ ग्रहण हुआ। शपथ ग्रहण मे आज सर्वप्रथम श्री देवेन्द्र फड़नवीस जी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। श्री फड़नवीस जी तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हुए हैं। श्री फड़नवीस जी भाजपा के पहले नेता हैं जो कि तीसरी बार मुख्यमंत्री चुने गए हैं। शपथ करने के बाद देवेन्द्र फड़नवीस जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के शपथ लेने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री श्री एकनाध शिंदे जी ने राज्य के उप- मुख्यमंत्री के रूप मे शपथ लिया । श्री एकनाथ शिंदे जी शपथग्रहण से पूर्व बालासाहेब ठाकरे जी एवं अपने गुरू आनंद दिघे का स्मरण किया एवं प्रधानमंत्री एवं नरेंद्र मोदी जी एवं अमितशाह जी को धन्यवाद दिया। श्री शिंदे जी महाराष्ट्र के दूसरे ऐसे नेता है जो कि मुख्यमंत्री के उप मुख्यमंत्री बने हैं। इसके पूर्व देवेन्द्र फड़नवीस जी उप मुख्यमंत्री के पद रहे हैं। श्री शिंदे जी के शपथ ग्रहण के बाद शिवसेना नेता श्री अजित पवार जी ने भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। श्री अजित पवार जी छठवीं बार महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री चुने गए हैं। आज शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के आजाद मैदान मे शाम को 5:30 शुरू हुआ और 5:47 बजे पूरे सोलह मिनट तक चला। महाराष्ट्र के राज्यपाल आदरणीय श्री सीपी राधाकृष्णन जी ने तीनो नेताओं को क्रम से विधि-विधान के साथ शपद दिलवाई। आज के शपथ ग्रहण समारोह मे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री श्री अमितशाह जी, केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी, श्री राजनाथ सिंह जी, निर्मला सीतारमण जी, केंद्रीय मंत्री श्री शिवराजसिह चौहान जी, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायठू सहित भाजपा एवं एनडीए शासीत राज्यों के मुख्यमंत्री, मौजूद रहे । शपथ ग्रहण समारोह मे फिल्म जगत के जाने माने हस्तियां, उद्योग जगत, के साथ साथ साधू संतों को भी आमंत्रित किया गया था। महाराष्ट्र सरकार के आज के शपथग्रहण कार्यक्रम मे किसी मंत्री को अभी शपथ नही दिलवाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज के शपथ ग्रहण के पश्चात महायुति गठबंधन की बैठक होगी। जिसके बाद मंत्रीमंडल के गठन पर चर्चा के बाद मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!