A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशचित्रकूटताज़ा खबरदेश

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम का आयोजन

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम का आयोजन

IMG 20241206 WA0456
IMG 20241206 WA0455
IMG 20241206 WA0450
IMG 20241206 WA0450 1
IMG 20241206 WA0449
IMG 20241206 WA0448
IMG 20241206 WA0404
IMG 20241206 WA0448 1चित्रकूट 6 दिसंबर 2024

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम का आयोजन

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया
IMG 20241206 WA0404
जनपद चित्रकूट विकासखंड कर्वी के ग्राम पंचायत अकबरपुर में संपन्न हुआ। जन चौपाल में लगे आयुष्मान कार्ड, कृषि विभाग, मिशन शक्ति, उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड, जल जीवन मिशन एवं राजस्व कार्यो से संबंधित लगे स्टाल का जिला अधिकारी ने अवलोकन किया एवं निर्देशित किया कि IMG 20241206 WA0449जो भी लाभार्थी आते हैं उनका कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए। ग्राम चौपाल में सभी अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित सरकार की योजनाओं को विस्तृत बताया गया।
जिलाधिकारी ने ग्राम चौपाल में उपस्थित सभी ग्राम वासियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह आप लोगों के सुविधा के लिए जन चौपाल ब्लॉक वाइज तहसील वाइज लगाया जा रहा है यहां पर सभी अधिकारी उपस्थित रहते हैं कोई भी समस्या IMG 20241206 WA0450हो तो तत्काल लगे स्टाल पर बताएं एवं उसका निस्तारण समबन्धित अधिकारी कराएंगे । उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में विभिन्न योजनाएं संचालित है जिसका लाभ आप सभी लोगों को मिले यह सरकार की मंशा है। जिलाधिकारी ने कहा की जन चौपाल के माध्यम से गांव की समस्या गांव में समाधान हो जाए तो आम जनता को कलेक्ट्रेट व तहसील का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जल्द ही सभी किसानों को गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा इस गोल्डन कार्ड से लोन, किसान सम्मान निधि, खाद व बीज लेना है उसी से जोड़ दिया जाएगा। IMG 20241206 WA0455
मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने कहा कि यहां पर उपस्थित 70 वर्ष से ऊपर के लोग अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं एवं किसी भी अस्पताल में अपना इलाज करवा सकते हैं। उन्होंने उपस्थित ग्रामीण वासियों से कहा कि एक महीने से 11 महीने तक के बच्चे का जो टीकाकरण नहीं हुआ है उसे कराए नहीं तो गंभीर बीमारियों को सामना पड़ेगा ।उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधान से भी कहे की स्वच्छता भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय बनवाए गए हैं उसका उपयोग करें बताना सुनिश्चित करें । उन्होंने यह भी कहा की पन्नी का इस्तेमाल न करें कपड़े की थैली का प्रयोग करें जिससे कि आने वाले समय में स्वच्छता बनी रहे । उन्होंने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है सरकार की योजनाओं का लाभ आप सभी लोग लोगों तक पहुंचे।
बैठक में डीसी एनआरएलएम आप मिश्रा डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुभाष चंद्र, जिला पंचायत राज अधिकारी इंद्र नारायण सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी आनंद सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला प्रोवेशन अधिकारी पंकज मिश्रा, ग्राम प्रधान गुडिया देवी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!