A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

धनबाद में झामा छाई लदे हाइवा को पुलिस ने किया जब्त, चालक फरार

धनबाद की लोयाबाद पुलिस ने झामा छाई लदे हाइवा को जब्त कर लिया है. हालांकि चालक मौका पाकर फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

धनबाद : धनबाद के ईदगाह मैदान से लोयाबाद पुलिस ने गुरुवार की रात झामा छाई लदा हाइवा को दबोच लिया. हालांकि, मौका पाकर हाइवा चालक फरार हो गया. इसके बाद पुलिस वाहन को जब्त कर थाने ले आयी. इस संबंध में लोयाबाद थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुरुवार रात झामा छाई लोड करने की सूचना मिला थी. सूचना के आधार पर पुलिस वहां पहुंची तो हाइवा चालक फरार हो गया. जांच के लिए हाइवा को थाने लाया गया है, जांच के बाद आगे की कारवाई की जाएगी.

Back to top button
error: Content is protected !!