
नागपुर- यशोधरानगर क्षेत्र मे पुलिस के द्वारा प्रतिबंधित गुटखा तम्बाकू बिक्री करने वाले विक्रेता आरोपी मोहम्मद जैद मोहम्मद अबूझर अंसारी , संघर्ष नगर, टिपू सुल्तान चौक , यशोधरानगर निवासी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गश्त के दौरान यह कार्यवाही स्मॉल फैक्ट्री एरिया पीली नदी के पास टीन शेड मे की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने उक्त आरोपी से प्रतिबंधित गुटखा तम्बाकू के साथ साथ करीबन दो लाख छत्तीस हजार रूपय के माल को बरामद किया है। पुलिस द्वारा आरोपी को धारा 123, 223,274, 275,सहधारा 59 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। यशोधरानगर के वरिष्ठ थानेदार श्री रमेश खुणे के अगुवाई मे उप निरिक्षक श्री वैभव नागे, हवलदार अब्दुल वकील शेख, अमोल भांबुकर , किशोर धोटे, प्रवीण जाधव, पंकज पराते, तथा सागर जयसवाल ने यह कार्यवाही की।










