
आजमगढ़
आज मेडिकल एसोसिएशन जहानागंज के अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ मंगला सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें मेडिकल एसोसिएशन जहानागंज के समस्त पदाधिकारी गण एवं सदस्य गण श्रद्धांजलि अर्पित किए जिसमें डॉक्टर रामवृक्ष जायसवाल की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया शोक सभा में डॉक्टर आर ०के० त्रिपाठी, डॉ आर पी सिंह, डॉक्टर शिवरतन यादव, डॉक्टर विजय शंकर सिंह ,डॉक्टर जी के चतुर्वेदी, जयप्रकाश यादव , डॉक्टर लक्ष्मी जयसवाल ,दिलीप मिश्रा ,प्रमोद विशारद, डॉ मनोज मिश्रा ,डॉक्टर ए के मिश्रा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।
सभा में डॉ० त्रिपाठी ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला ।
सभी लोगों ने कहा कि संगठन हमेशा परिवार के साथ रहेगा। हर संभव परिवार का सहयोग संगठन द्वारा किया जाएगा ।






