A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आजादी के बाद पहली बार हमने प्रदेश में खेलों के लिए 586 करोड़ के बड़े बजट का प्रावधान किया है।

Screenshot 2024 1221 190439

Screenshot 2024 1221 191532

Screenshot 2024 1221 191851

Screenshot 2024 1221 191707

रतलाम । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आजादी के बाद पहली बार हमने प्रदेश में खेलों के लिए 586 करोड़ के बड़े बजट का प्रावधान किया है। मध्यप्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जहां हॉकी के लिए सर्वाधिक एस्ट्रोटर्फ होंगे। खेल अब मात्र गतिविधि नहीं बल्कि पाठ्यक्रम का हिस्सा भी बनाए गए है। अब खेल शिक्षक भी प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, कुलगुरु बन सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रतलाम में चैतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित किए जा रहे 25 वें खेल चेतना मेले के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर औपचारिक रूप से खेल चेतना मेले के शुभारंभ की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप, मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता, रतलाम सांसद अनीता नागर सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय, रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगमाध्यक्ष मनीषा शर्मा, कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप की मांग पर रतलाम में हॉकी के लिए एस्ट्रो टर्फ निर्माण, शहर के व्यवसाय को गति देने के लिए साड़ी क्लस्टर निर्माण की घोषणा की, साथ ही महेश्वर, चंदेरी की तर्ज पर शहर में महिलाओं द्वारा साड़ी निर्माण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने रतलाम के शासकीय डा. लक्ष्मीनारायण पांडे मेडिकल कॉलेज में सभी प्रकार के हृदय संबंधी उपचार एवं ऑपरेशंस के लिए कार्डियक ब्रांच स्थापित करने की भी घोषणा की। रतलाम में खेलों के लिए अधोसंरचना विकास एवं बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन द्वारा रतलाम में 15 करोड रुपए की लागत से एकीकृत स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है जिसमें जूडो-कराटे, बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी इत्यादि इनडोर खेल गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी। 400 मी. दौड़ के लिए सिंथेटिक ट्रैक बन रहा है, 1200 क्षमता का पवेलियन निर्माण तथा सुविधायुक्त जिम का निर्माण भी किया जा रहा है। जिले के आलोट में खेलों के लिए भूमि आवंटित कर दी गई है। पिपलोदा, रावटी में भी आवंटित की जा रही है। जिले के प्रत्येक प्रमुख स्थान पर खेल गतिविधियों के लिए सौगात दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य होगा जहां हॉकी के लिए सर्वाधिक 12 एस्ट्रो टर्फ की सुविधा होगी। रतलाम में खेल गतिविधियों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सेव, सोना, साड़ी के लिए प्रसिद्ध रतलाम अब खेलों में भी अपनी विशेष पहचान स्थापित कर रहा है। इसमें चैतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा विगत 25 वर्षों से आयोजित किए जा रहे खेल चेतना मेले का विशेष योगदान है । इस कारण रतलाम की खेल प्रतिभाएं देश – प्रदेश में शहर तथा अपना नाम रोशन कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में खेलों के विकास के लिए समग्र प्रयास किए जा रहे हैं। विगत दिनों में भोपाल में खेलो इंडिया आयोजन में प्रदेश ने अपनी विशेष छाप छोड़ी है। मुख्यमंत्री ने रतलाम में चैतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा लगातार 25 वर्षों से आयोजित किए जा रहे खेल चेतना मेला आयोजन की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 10 हजार खिलाड़ियों की सहभागिता तथा खिलाड़ियों के सम्मान के साथ खेल चेतना मेले ने अपना विशिष्ट महत्व स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप की भी सराहना करते हुए कहा कि काश्यप प्रदेश मंत्रिमंडल के सबसे अच्छे चुनिंदा मंत्रियों में से हैं जिन्होंने अपने कार्यों, अपनी क्षमता से अपनी विशेष पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुराने समय से ही व्यापार, व्यवसाय के लिए प्रसिद्ध रतलाम अब खेलों में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देश में खेलों के विकास का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने एवं खेल गतिविधियों के विकास को सराहनीय बताते हुए कहा कि अब हमारे खिलाड़ी ओलंपिक से पदक जीत कर आते हैं। प्रदेश में नदी जोड़ो की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई से प्रेरणा लेकर मध्यप्रदेश ने अग्रणी पहल की है। नदी जोड़ो की बड़ी परियोजनाओं को हाथ में लिया गया है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पार्वती-चंबल-काली सिंध नदी परियोजना का भूमिपूजन किया गया है जिसका लाभ प्रदेश के अन्य जिलों के साथ रतलाम जिले को भी मिलेगा। पेयजल, सिंचाई उद्योगों के लिए प्रचुर मात्रा में पानी की उपलब्धता सुलभ होगी। प्रदेश सरकार सिंचाई उद्योगों आदि क्षेत्रों में बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के बजट को सवा तीन लाख करोड़ से दुगना करके आगामी 5 वर्षों में 7 लाख करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह अत्यंत गौरव की बात है कि चैतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा इस वर्ष 25 वें खेल चेतना मेले का आयोजन किया जा रहा है। खेलों को दूरस्थ ग्रामों तक ले जाने तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित खेल चेतना मेले में अब क्रीड़ा भारती भी सहभागिता कर रही है। सबके सहयोग से इस आयोजन को ऊंचाइयां मिली है। काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जिस प्रकार प्रदेश को औद्योगिक क्षेत्र में ऊंचाइयां मिल रही है, उसी तरह खेलों में भी ऊंचाइयो के लिए प्रदेश शासन प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में रतलाम जिले में खेलों के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली खेल प्रतिभाओं अब्दुल कादिर, गुलाम मोहम्मद, मोहित जोगचंद, संजय वशिष्ट, हरीश चंदवानी, मुकेश जैन, गोपाल मजावादिया, अखिलेश गुप्ता, महेंद्र सोलंकी, अनुज शर्मा, जगदीश श्रीवास्तव, प्रकाश व्यास, सुरेश वर्मा, आर.सी. तिवारी, सुरेश माथुर, अश्विन शर्मा आदि को सम्मानित किया। इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल की पहल पर नगर निगम द्वारा स्वच्छता के संदेश पर निर्मित किए जा रहे वीडियो गीत निर्माण का शुभारम्भ मुख्यमंत्री डा. यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में खेल चेतना मेले में शामिल हो रहे खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!