A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

4.50 करोड़ से होगा सड़क का चौड़ीकरण

सिद्धार्थ नगर।

भारतीय सीमा से सटे नेपाल में चाकरचौड़ा से पकड़ी होते हुए पिपरा तक के मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत करने की संस्तुति मिल गई है। भारतीय क्षेत्र के अलीगढ़वा में जिस तरह से सड़क का चौड़ीकरण किया गया है उसी तरह से नेपाल के चाकरचौड़ा में किया जाएगा।सड़क के बीच से दोनों तरफ 4.50 करोड़ की लागत से 500 मीटर तक 11-11 मीटर चौड़ा किया जाना है।

सड़क के चौड़ीकरण के लिए विश्व बैंक ने 14 करोड़ का बजट पास कर दिया है, जिसका टेंडर भी हो चुका है। सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू भी हो गया है, नालियों का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण में डिवाइडर पर लाइटिंग की व्यवस्था के लिए 50 लाख रुपये शहरी विकास मंत्रालय से जारी किया गया है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!