मध्यप्रदेशसागर

वृद्धो की राह तकता करोड़ों की लागत से बना वृद्ध आश्रम

वृद्धो की राह तकता करोड़ों की लागत से बना वृद्ध आश्रम
4 वर्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं तत्कालीन प्रतिपक्ष नेता पंडित गोपाल भार्गव ने किया था लोकार्पण
गढ़ाकोटा -पूर्व कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव ने 2 करोड़ से ज्यादा रुपए की लागत से सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा एक आधुनिक वृद्ध आश्रम का निर्माण अपने क्षेत्र के अपनी विधानसभा क्षेत्र के वृद्ध एवं निशक्तजनों के लिए एक भव्य भवन बनवाया था उन्होंने बच्चे हो बच्चियों हो या बूढ़े हो यदि वह गरीब हैतो उनके लिए रहने की व्यवस्था की चिंता गोपाल भार्गव ने की थी उनके लिए आधुनिक से आधुनिक सुविधा देने के लिए आधुनिक भवन के लिए पैसे लाकर उनको बनवाया था किंतु

नगर पालिका प्रशासन ने लोकार्पण के बाद इस आधुनिक वृद्ध आश्रम की शुद् भी नहीं ली ना ही वृद्धो को इसमें रहने के लिए कोई प्रयास किया जिस कारण से 4 साल बाद भी यह भवन खाली पड़ा है इस भवन के बनने के पूर्व नगर में सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण विभाग द्वारा किराए के मकान में वृद्ध आश्रम चलाया जा रहा था जिसमें करीब डेढ़ दर्जन वृद्ध रहते थे उसके बाद इस विभाग ने जिले तो ठीक मध्य प्रदेश में सबसे अच्छा 60 बिस्तरों वाला वृद्ध आश्रम का निर्माण करवाया था उसके बाद इसमें वृद्धो की व्यवस्था के लिए किसी ने रुचि नहीं ली
इनका कहना है -अभी तक उक्त वृद्ध आश्रम शुरू नहीं हुआ है इसी महीने में इसको शुरू किया जाएगा
धनंजय गुमास्ता सीएमओ नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा
पूर्व का पता नहीं चालू क्यों नहीं हुआ किंतु अब अति शीघ्र चालू किया जाएगा
दिनेश लहरिया नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गढ़ाकोटा


Discover more from Vande Bharat Live Tv News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Back to top button
error: Content is protected !!