A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

नील गाय को बचाने के चक्कर में पलटी कार, 2 सरकारी कर्मचारियों की मौत।

नील गाय को बचाने के चक्कर में पलटी कार, 2 सरकारी कर्मचारियों की मौत।

पाली। राजस्थान में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पाली जिले में दूदनी के पास शुक्रवार रात एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक घायल हो गया।हादसे की सूचना पर नाणा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सुमेरपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक घायल का अस्पताल में उपचार जारी है।

पाली से दूदनी जाते वक्त हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक हादसा देर रात दूदनी गांव के पास उस वक्त हुआ जब कार सवार तीन युवक पाली से दूदनी जा रहे थे। तभी अचानक सड़क पर नील गाय आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिए। ऐसे में कार अनियंत्रित होकर पलट गई।पाली से दूदनी जाते वक्त हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक हादसा देर रात दूदनी गांव के पास उस वक्त हुआ जब कार सवार तीन युवक पाली से दूदनी जा रहे थे। तभी अचानक सड़क पर नील गाय आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिए। ऐसे में कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में इनकी गई जान

हादसे में जालोर जिला परिषद में नौकरी करने वाले जितेंद्र सिंह निवासी टिक्की और जिला परियोजना डीपीसी में लगे प्रीतेन सिंह निवासी पाली की मौत हो गई।IMG 20241228 195227

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!