
Bumrah ने फिर से Australia को धोया, बना डाला अदभुत विश्व रिकॉर्ड: रिपोर्ट समीर गुप्ता, सिटी चीफ —
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच बाडर गवास्कर ट्राफी की श्रृंखला अभी बराबरी पर चल रही है , इस श्रृंखला में भारत की और से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आस्ट्रेलिया टीम के लिया लगातार खतरा बने हुए हैं सीरीज का चौथा मैच मेलबर्न में चल रहा है, पहले दो दिन आस्ट्रेलिया आगे रहा। चौथे दिन बुमराह फिर से आस्ट्रेलिया पर टूट पड़े , उन्होंने चार विकेट लेकर भारत की मैच में वापसी करवाई , साथ ही टैस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे किए और इस दौरान उनका औसत 20 रन प्रति विकेट से कम रहा और उन्होंने औसत के मामले में वेस्ट इंडीज के तेज तर्रार गेंदबाज मैलकम मार्शल का रिकॉर्ड तोड डाला। टैस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में टेस्ट में 20 से कम की औसत से 200 विकेट लेने वाले बुमराह दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं ।






