?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखरगोनताज़ा खबर

सहकारी बैंक द्वारा नववर्ष के आगमन पर आस्था ग्राम को सोलर सिस्टम की दी सौगात

Picsart 24 12 29 17 48 59 519
सहकारी बैंक द्वारा नववर्ष के आगमन पर आस्था ग्राम को सोलर सिस्टम की दी सौगात

    खरगोन :-  आस्था ग्राम ट्रस्ट के मुखबधिर,दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित एवं अनाथ बच्चों के छात्रावास भवन हेतु जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक खरगोन के प्रबंध संचालक पीएस धनवाल व कर्मचारियों द्वारा रूपये 01 लाख 86 हजार रुपये की लागत का 03 किलोवाट का सोलर सिस्टम की सौगात दी गयी।सोलर सिस्टम के लोकार्पण अवसर पर चर्चा करने पर सहकारी बैंक प्रबंध संचालक द्वारा बताया गया कि विगत दिनों बैंक कर्मचारियों के साथ आस्था ग्राम ट्रस्ट में उनके द्वारा दी गयी भेंट में, प्रमुख ट्रस्ट कुक्कु द्विवेदी के द्वारा सोलर सिस्टम की आवश्यकता बताई गयी थी। ताकि बिजली पर होने वाला व्यय की बचत हो सके। उसी कडी में बैंक कर्मचारियों के द्वारा 29 दिसंबर को सोलर सिस्टम स्थापित किया गया है। जिससे ट्रस्ट को सालाना लगभग 50 हजार विद्युत व्यय में बचत होगी।                          इस अवसर पर पूर्व विधायक  बाबुलाल महाजन द्वारा सहकारी बैंक कर्मचारियों का आभार जताते हुए उनकी इस नेक कार्य के लिए प्रशंसा की। आस्था ग्राम की प्रमुख ट्रस्टी कुक्कु द्विवेदी द्वारा बताया गया कि आस्था ग्राम ट्रस्ट में प्रति माह 04 लाख रुपये का खर्च होता है, जिसकी पूर्ति समाजसेवियों के द्वारा की जाती है। सहकारी बैंक कर्मचारियों द्वारा प्रदत्त सोलर सिस्टम से जो बचत होगी उसका उपयोग ट्रस्ट के द्वारा अन्य कार्यो में लिया जावेगा। उनके द्वारा इस अवसर पर अपील की गयी है कि ट्रस्ट को ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहायता समाजसेवी तथा संगठन उपलब्ध कराये ताकि यहॉं के बच्चों का सर्वांगिण विकास हेतु उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। आस्था ग्राम के ट्रस्टी एवं समाजसेवी नरेन्द्र गांधी द्वारा इस अवसर पर ट्रस्ट की संस्थापक मेजर डॉ. अनुराधा को याद करते हुए कहॉ गया कि उनकी दुरदृष्टि सोच, संवेदनशीलता तथा असहायों के प्रति उनके लगाव तथा समर्पण के कारण ही आज आस्था ग्राम ट्रस्ट इस स्वरूप में संचालित है।       इस अवसर पर अनिल कानुनगो, ओमप्रकाश रघुवंशी,  संतोष ताम्रकर, रविन्द्र महाजन, तुकेश मनाथे, ललित भावसार, महेन्द्र मंडलोई, सुरेश यादव, राजेन्द्र पटेल, त्रिलोचनसिंह भाटिया, रूपक असरोदिया, अभिषेक पालीवाल, विनोद पाटीदार, पप्पु यादव, हरिराम वर्मा, पुनीत तारे सहित ट्रस्ट के बच्चे उपस्थित रहे।                     प्रवीण यादव की खबर                                   

Back to top button
error: Content is protected !!