
कमी हुई दूर, बारिश का आंकड़ा पहुंचा औसत के पार
मुरादाबाद। दक्षिण पश्चिम मानसून के विदा होने के बाद बारिशने ऐसा मुंह मोड़ा कि लगातार तीन महीने तक आसमान सेएक भी बूंद नहीं पड़ी। अब दिसंबर के आखिरी महीने मेंबादल कुछ हद तक मानसून के अंदाज में बरसे तो बारिशका आंकड़ा औसत के पार पहुंच गया। मुरादाबाद समेत उत्तरभारत के अधिकतर इलाकों में 25 सितंबर से 25 दिसंबरतक बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई। मुरादाबाद में अक्तूबर केमहीने की औसत बारिश 53 मिलीमीटर और नवंबर कीऔसत बारिश छह मिलीमीटर है। बारिश की एक बूंद नहींपड़ने से इन दोनों महीनों में औसत के मुकाबले बारिश की सौफीसदी कर्मी दर्ज की गई। अब दिसंबर के आखिर में सावनकी झड़ी के अंदाज में दो दिन रुक-रुककर बारिश हुई तो इसमहीने की बारिश का आंकड़ा औसत के ऊपर निकल गया।दो दिनों में कुल मिलाकर 15 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड कीगई, जबकि मुरादाबाद में दिसंबर के महीने की औसत बारिश10 मिलीमीटर है। मुरादाबाद में इस साल मानसून सीजन मेंऔसत से थोड़ी अधिक बारिश दर्ज की गई थी।





