
अंबेडकर नगर
अहिरौली के कटेहरी बाजार के निकट सोमवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया।
पड़ोसी जनपद अयोध्या के थाना क्षेत्र रौनाही के बरई खुर्द निवासी संतोष कुमार (32) सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर होते हुए बसखारी जा रहे थे। थाना क्षेत्र अहिरौली के कटेहरी बाजार के निकट अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। हेलमेट न लगाने के चलते उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। सीएचसी कटेहरी में इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया।
[yop_poll id="10"]






