A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

यूपी के प्राइमरी स्कूल आज से 14 जनवरी तक बंद , शीतकालीन अवकाश के बाद निकलेगा रिजल्ट

जिला संवाददाता

यूपी के प्राइमरी स्कूल आज से 14 जनवरी तक बंद , शीतकालीन अवकाश के बाद निकलेगा रिजल्टScreenshot 2024 1007 002955 8

यूपी के प्राइमरी स्कूल आज यानी 31 दिसम्बर 2024 से 14 जनवरी 2025 तक बंद रहेंगे । शीतकालीन अवकाश के बाद 15 जनवरी 2025 को स्कूल खुलेंगे । इसके बाद ही अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के परिणाम निकलेंगे । प्राइमरी स्कूलों में 23 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं हुई थीं । शिक्षकों ने शीतकालीन अवकाश के लिए विद्यार्थियों को अच्छा – खासा होमवर्क भी दिया है । उधर , मौसम के तेवरों को देखते हुए डॉक्टर बच्चों को लेकर खास एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं । शिक्षकों की भी छुट्टी रहेगी । माध्यमिक स्कूलों में कक्षा नौ से 12 वीं के बच्चों के प्री बोर्ड , प्रैक्टिकल और बोर्ड परीक्षाओं के चलते स्कूल खुले रहेंगे ।

Back to top button
error: Content is protected !!