
◆ जिला कल्याण कार्यालय
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय के छात्र-छात्राओं के 720 आसन वाले 24 (चार) डॉ० भीमराव अम्बेडकर आवासीय +2 उच्च विद्यालय के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। वर्ष 2023-24 में टिकारी तथा डोभी में भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया है। इसके अतिरिक्त बेलागंज एवं बाँकेबाजार में भी 720 आसन वाले नये विद्यालय एवं छात्रावास भवन का निर्माण किया जाना है, जिसके लिए भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति आयुक्त, मगध प्रमण्डल, गया द्वारा दी गई है।
डॉ० भीम राव अम्बेडकर आवासीय +2 उच्च विद्यालय, महकार, गया का 560 आसन से 720 आसन में उत्क्रमण करते हुए 160 आसन वाले नए छात्रावास एवं विद्यालय भवन तथा शिक्षकों के आवास का निर्माण वर्ष 2024 में किया गया है।
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालयों में आवासीत छात्र/छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टीक भोजन उपलब्ध कराने तथा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कार्य जनवरी, 2024 से जीविका दीदीयों द्वारा किया जा रहा है। आवासीत छात्र-छात्राओं को पोशाक आपूर्ति एवं वस्त्र की धुलाई का कार्य भी जीविका दीदीयों द्वारा किया जाएगा।
पोस्ट मैट्रिक कक्षा में अध्ययनरत छात्रों के लिए मगध विश्वविद्यालय परिसर में 100 आसन वाले राजकीय अम्बेडकर कल्याण छात्रावास के निर्माण की स्वीकृति अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा इस वर्ष की गई है, जिसका निर्माण कार्य शीघ्र हीं भवन प्रमण्डल, गया द्वारा किया जाएगा।
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग अन्तर्गत बिहार महादलित विकास मिशन द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बाहुल्य टोलों में सामुदायिक भवन सह- वर्कशेड का निर्माण कराया जा रहा है। इस वर्ष बिहार महादलित विकास मिशन द्वारा गया जिला में 16 सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है।
*नए वर्ष में अन्य पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को मिलेगा नया विद्यालय भवन एवं छात्रावास भवन :-*
पिछड़ा वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार, पटना द्वारा पिछड़ा वर्ग की छात्राओं के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय का गया जिला में संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में यह विद्यालय किराये के भवन में संचालित है। कन्डी नवादा, गया में विभाग द्वारा 520 आसन का नया विद्यालय भवन तैयार कर दिया गया है। जनवरी, 2025 में नये भवन में विद्यालय स्थानांतरित कर दिया जाएगा। उक्त विद्यालय परिसर में 02 छात्रावास भवन, 01 विद्यालय भवन तथा शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों का 02 आवासीय भवन है।
उक्त विद्यालय में कम्प्यूटर कक्ष / उन्नयन कक्ष (SMART CLASS), पुस्तकालय एवं विज्ञान के तीनों विषयों यथा जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान का प्रयोगशाला स्थापित किया गया है।
इस विद्यालय में पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को पूर्णतः निःशुल्क आवासन एवं पठन-पाठन की सुविधा प्रदान की जाएगी।
■ कृषि विभाग
*मोटा अनाज (मिलेट्स) की खेती- गया जिला की वर्षाश्रित है। खरीफ की मुख्य फसल धान विलम्ब से वर्षा होने के कारण या अल्प वर्षा के कारण प्रभावित होती है। जलवायु अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने हेतु कृषि विभाग द्वारा गया जिला में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (DPR Based Scheme) अन्तर्गत मिलेट्स फसल के रुप ज्वार, बाजरा, रागी / मडुआ एवं सांवा मिलेट्स का बीज किसानों को अनुदान पर उपलब्ध कराते हुये इसकी खेती कराया जा रहा है। खरीफ 2024 में विभिन्न मिलेटस् फसलों का लगभग 2373 हे० में खेती कराया गया है। साथ ही किसानों द्वारा ज्वार, बाजरा, रागी / मडुआ एवं सांवा मिलेट्स की खेती करने पर कृषि विभाग द्वारा 2000 (दो हजार) रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि के रुप में दिया गया है।
दलहन प्रोत्साहन कार्यक्रम= कृषि विभाग द्वारा दलहन उत्पादन कार्यक्रम को बढ़ावा देने हेतु अरहर फसल आच्छादन को बढ़ाने निर्णय लिया गया। खरीफ 2024 में अरहर फसल बीज अनुदान पर उपलब्ध कराते हुये लगभग 4564 हे० में अरहर फसल का आच्छादन कराया गया है।
उद्यान :- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अन्तर्गत सुक्ष्म सिंचाई प्रणाली के तहत माईक्रो रिप्रंकलर, मिनी रिप्रंकलर एवं ड्रीप रिप्रंकलर के अधिष्ठापन पर 80 प्रतिशत तक अनुदान पर 1141 किसानों को उपलब्ध कराया गया है। मुख्यमंत्री बागवानी मिशन एवं विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के तहत लगभग 250 किसानों को 20500 मशरुम किट का वितरण कराते हुये इसका उत्पादन को बढ़ावा दिया गया है।
कृषि यांत्रिकीकरण :- कृषि यांत्रिकरण योजना के तहत पहली बार गैर-रैयत किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान पर लगभग 3000 किसानों को छोटे-छोटे यंत्रों का वितरण कराया गया है। साथ ही 1769 किसानों को जुताई, बोआई, कटाई, एवं थ्रेसिंग के लिये अनुदान पर आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराया गया है। कस्टम हायरिंग योजना एवं स्पेशल कस्टम हायरिंग के तहत लगभग 32 किसान समूह को कृषि यंत्र बैंक की स्थापना कराया गया है, इस कृषि यंत्र बैंक से किसान आवश्यकतानुसार किराये पर आधुनिक कृषि का उपयोग कर सकते है।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़














