A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19InsuranceLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रयागराज
Trending

महाकुंभ में आने वालों को मिलेगा पांच रुपये में आटा और 6 रुपये में चावल, बनेंगे राशन कार्ड

प्रयागराज महाकुम्भ में आने वाले अखाड़े के संतों, संस्थाओं और कल्पवासियों को पांच रुपये प्रति किग्रा आटा तथा छह रुपये प्रति किग्रा की दर से चावल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए मेला क्षेत्र में 138

प्रयागराज महाकुम्भ में आने वाले अखाड़े के संतों, संस्थाओं और कल्पवासियों को पांच रुपये प्रति किग्रा आटा तथा छह रुपये प्रति किग्रा की दर से चावल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए मेला क्षेत्र में 138 उचित मूल्य की दुकानों पर राशन उपलब्ध कराया गया है। कल्पवासियों के लिए एक लाख बीस हजार सफेद राशन कार्ड बनाए जाएंगे। इस बार कल्पवासियों, अखाड़ों और संस्थाओं को 18 रुपये प्रति किग्रा की दर से चीनी भी उपलब्ध कराई जाएगी। यहां पर रसोई गैस सिलेंडर की जरूरत पूरा करने के लिए 25 सेक्टरों में एजेंसियां निर्धारित की गई हैं।

एजेंसियां कल्पवासियों, अखाड़ों और संस्थाओं को नया गैस कनेक्शन दे रही हैं। इसके साथ ही उन्हें रीफिल करने का भी पूरा इंतजाम है। इसके अलावा जिन कल्पवासियों के पास अपना खुद का खाली गैस सिलेंडर है, उन्हें भी यहां पर रीफिल करा सकते हैं। तीन विशेष प्रकार के सिलेंडर भरने की व्यवस्था महाकुम्भ में की गई है। इनमें पांच किग्रा, 14.2 किग्रा और 19 किग्रा के सिलेंडर भरे जा सकेंगे।

महाकुम्भ मेला क्षेत्र में अन्न भंडार के पांच गोदाम स्थापित किए गए

महाकुम्भ में अखाड़ों-कल्पवासियों और संस्थाओं को भोजन के लिए किसी प्रकार की समस्या न आने पाए, इस लिहाज से मेला क्षेत्र में 138 दुकानों पर विशेष इंतजाम किया गया है। साथ ही अन्न भंडार के पांच गोदाम भी तैयार किए गए हैं। इन गोदामों पर छह हजार मीट्रिक टन आटा और चार हजार मीट्रिक टन चावल और दो हजार मीट्रिक टन चीनी भी रहेगी।

तीन किलो आटा, दो किलो चावल मिलेगा

मेला क्षेत्र में रहने वाले हर कल्पवासी को तीन किलो आटा, दो किलो चावल और एक किलो चीनी उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था है। जनवरी से फरवरी अंत तक राशन की यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए कार्ड बनाए जाएंगे।

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!