A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024Technologyताज़ा खबर

अलवर टाइगर समूह ने मुख्यमंत्री सद्भावना समूह को 50 कंबल दान किए

अलवर टाइगर्स समूह ने मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र को 50 कंबल दान किए*

In

 

(राजगढ़ अलवर) अलवर-

अलवर टाइगर्स समूह द्वारा आज जरूरतमंद लोगों को सहयोग हेतु मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र के लिए 50 कम्बल नगर निगम आयुक्त महोदय को सौंपे गए। सामाजिक कार्यकर्ता मनीष दुरेजा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा जरूरतमंदों लोगों की मदद के लिए राज्य के विभिन्न शहरों में मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्रों की स्थापना की गई है। इस योजना के तहत अलवर नगर निगम क्षेत्र में केंद्र शुरू किया गया है। इस केंद्र पर नागरिक अपने घर का अनुपयोगी सामान, जैसे जूते, कपड़े, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्नीचर, किताबें, सजावटी सामान, और प्लास्टिक या धातु से बने सामान जमा करवा सकते हैं। इस प्रकार जनसहयोग के जरिये गरीब व जरूरतमंद लोगों को जरूरत का सामान निशुल्क मिल सकेगा।

 

जनसहयोग द्वारा जरूरतमंदों की मदद के लिए मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र का नवाचार निश्चित तौर पर माननीय मुख्यमंत्री जी के सरल हृदय, मानवीय मूल्यों और संवेदनशीलता को दर्शाता है।आज इसी नेक मुहिम को समर्थन देने के लिए आज हम लोग अपनी तरफ से भागीदारी निभा रहे हैं और 50 कम्बल का सहयोग दिया गया है। मुख्यमंत्री महोदय की इस नेक मुहिम के प्रति लोगो को जागरूक कर अधिक लोगो को इससे जोड़ने का प्रयास किया जायेगा। नगर निगम आयुक्त श्री जितेन्द्र नरूका ने नेक कार्य के लिए समूह सदस्यों की सराहना की। इस अवसर पर मनीष दुरेजा, परमानंद सिंघल, राकेश गोयल, अश्वनी जावली उपस्थित रहे। इस नेक कार्य में समूह से पीसी मिड्ढा, मनीष दुरेजा, परमानंद सिंघल, डॉ जयंत थरेजा, राहुल भुगड़ा, पुनीत जुनेजा, महेश मुदगल, चरण मुखीजा और विकास कुमार द्वारा सहयोग किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!