
कुशीनगर। थाना रामकोला पर आवेदक राजन वर्मा पुत्र गामा वर्मा द्वारा 30.12.2024को मु.अ.सं. 570/2024 धारा 304(2)/352 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा घटना के खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया था। पुलिस के द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए 10 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है तथा घटना में शतप्रतिशत बरामदगी कर ली गई है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्तों ने पूछताछ मे बताया कि हम लोगो का एक संगठित गिरोह है। हम लोगो द्वारा घटना से पहले घूम-घूम कर रेकी कर लेते थे, उसके बाद सून-सान स्थानो से चोरी/लूट/छिनैती करते है। चोरी/लूट/छिनैती के समानो को भिन्न भिन्न स्थानो पर उचित दामो में बेच देते है। अलग अलग घटनाओं में गैंग के अलग अलग लोग शामिल होते है। दिनांक 29.12.2024 की रात्रि में थाना रामकोला क्षेत्रान्तर्गत राजन वर्मा के साथ भी रेकी करते हुए घटना को अंजाम दिया था। इसमे बरामद हुए सोने, चांदी इत्यादि को हमने जनपद बस्ती के एक सोनार के पास ले जाकर बेच दिया था। हमने पूर्व मे भी घटनाए कारित की है।
गिरफ्तार अभियुक्तमो
0 आसिफ पुत्र मो. मुमताज निवासी ग्राम रेलवे कालोनी वार्ड न.- 08 थाना कप्तानगंज जनपद कुशीगनर
2- आदित्य कुशवाहा पुत्र भगवानदास कुशवाहा ग्राम चकबंदी वार्ड नं.- 16 थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
3- जाहिद पुत्र गयासुद्दीन निवासी पिपराबर सिवान छोटी मुगल टोली थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
4- अनुज मिश्रा पुत्र हरिराम मिश्रा निवासी सुगर फैक्ट्री कालोनी वार्ड नं.- 08 थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
5- मोहन यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी चन्दरपुर बरवा टोला थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
6- आरिफ पुत्र मु. मुमताज निवासी रेलवे कालोनी वार्ड नं.- 08 थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
7- जय साहनी पुत्र मोहन साहनी निवासी झझवा टोला वार्ड न.- 06 थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
8- कृष्णा वर्मा पुत्र घनश्याम वर्मा निवासी सतपोखरीया थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
9- विपिन कुशवाहा पुत्र जंग बहादुर कुशवाहा निवासी पिपरा वर सिवान थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
10- राजेश वर्मा पुत्र श्री कृष्ण वर्मा निवासी मुण्डेरवा बाजार थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती
कुल बरामदगी कीमत लगभग 25 लाख रुपये
124.40 ग्राम सोने का सिक्का 3.30 किग्रा चांदी दो लैपटाप दो अदद बायोमैट्रिक फिंगर स्कैनर 45,700/- रूपये नगद ,चार अदद अवैध तंमचा 315 बोर व 7 जिन्दा कारतूस,6 मोटरसाईकिल,7 मोबाईल बरामद हुआ है
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आनन्द कुमार गुप्ता थाना रामकोला,प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह उ.नि.आलोक कुमार स्वाट प्रभारी मय टीम कुशीनगर उ.नि.शरद भारती सर्विसलांस प्रभारी मय टीम कुशीनगर उ.नि.राजकुमार बरवार थाना साईबर कुशीनगर,उ.नि. विरेन्द्र यादव मय टीम थाना कुबेर स्थान,उ.नि.मनोज द्धिवेदी थाना रामकोला,उ.नि.उपेन्द्र यादव थाना रामकोला,उ.नि. रणजीत सिंह बघेल थाना रामकोला,हे.का. हिमान्सु सिंह रहे
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिये पुलिस टीम को 25 हजार रुपये से पुरस्कृत किया गया है।




