A2Z सभी खबर सभी जिले की

गोरखपुर में मैजिक से कुचलकर छात्रा की हत्या।

गोरखपुर में मैजिक से कुचलकर छात्रा की हत्या।

चचेरी बहन गंभीर, दोनों प्रैक्टिकल देने कॉलेज जा रही थीं; घटना CCTV में कैद

गोरखपुर।

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।

गोरखपुर में मैजिक से कुचल कर छात्रा की हत्या कर दी। जबकि चचेरी बहन की हालत गंभीर है। दोनों पैदल ही प्रैक्टिकल देने कॉलेज जा रही थीं। पीछे से मैजिक ने उन्हें कुचल दिया।
घटना चौरी चौरा थानाक्षेत्र के भटगांवा गांव की है। घटना के बाद लोगों को आरोपियों को दौड़ाया। लेकिन वह गाड़ी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक दूसरी जगह गाड़ी खड़ी करके फरार हो गया।
मौके पर पहुंचे परिजन छात्राओं को लेकर गोरखपुर एम्स पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने रिंकी को मृत घोषित कर दिया। जबकि संजना का इलाज चल रहा है। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है। वाहन मालिक अब्दुल हाइक और ड्राइवर गुलजार को अरेस्ट कर लिया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!