
गड़े पत्थर उखाड़े मुकदमा दर्ज
बांदा
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के साथी गांव निवासी प्रभाकर मिश्र के मुताबिक, एसडीएम के यहां प्रभाकर बनाम ग्रामसभा का वाद था। वर्ष 10 जून को सीमांकन के लिए आदेश हुआ। तीन जुलाई को पत्थलगड़ी हुई। सोना पटेल पुत्र संतोष पटेल, दुवादत्त पुत्र संतोष पटेल, नीरज पटेल पुत्र संतोष पटेल, ललित पुत्र दयाराम पटेल, अरुण पुत्र दयाराम आदि ने एकराय होकर पत्थरों को उखाड़कर फेंक दिया। कब्जा कर धान की फसल भी बो दी है। पूर्व में पत्थर उखाड़ने के ही सम्बन्ध में एफआईआर भी पंजीकृत हैं। लेकिन हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। लोहे का जाल लगा चक में आने जाने का रास्ता अवरुद्ध किये हैं। पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।
[yop_poll id="10"]










