
आठवें दिन भी बड़हरा में जारी रहा अजय कुमार सिंह की समाज सेवा वाली मुहिम

आरा/बडहरा। बीजेपी के नेता और समाजसेवी अजय कुमार सिंह के द्वारा बड़हरा प्रखंड के अलग-अलग गांव में गरीबों को मदद की मुहिम लगातार जारी है। साल के आठवें दिन बखोरापुर निवासी अजय कुमार सिंह के द्वारा प्रखंड के ग्राम मथुरापुर, भोपतपुर, गांधी टोला, चंदवा, रामशहर, बभनगवा , किशनपुरा, गोवर्धनचक, मोकमपुर, चंदा में 500 लोगों के बीच कंबल बांटा गया। कड़ाके की ठंड और शीतलहरी के बीच कंबल पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। कार्यक्रम के संयोजक और समाजसेवी अजय कुमार सिंह ने बताया कि फरवरी महीने तक मदद की यह मुहिम जारी रहेगी। मेरी यह कोशिश है की इलाके के हर गांव तक टीम पहुंचे और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल बांटा जा सके। कंबल वितरण में टिंकू सिंह, राम प्रताप सिंह, नीरज कुमार सिंह, धीरज सिंह, दीपक सिंह, हुलास सिंह, रिंटू ओझा, विकास सिंह, राजीव रंजन सिंह, सुनील यादव डब्लू सिंह, आजाद पासवान, अंकुर सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।






