
*बिजली पोल के सहारे घर में घुसे तीन चोरों ने जेवर सहित चुराई लाखों की नगदी*
*घेराबंदी कर एक चोर को परिजनों ने घर में दबोचा सूचना पर देर से पहुंची पुलिस*
घुंघचाई/पीलीभीत बिजली पोल के सहारे घर में घुसे चोरों ने नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। आहट पाकर जागे परिजनों ने भागते हुए एक को पकड़ लिया। दो सामान लेकर फरार हो गए। सूचना रात्रि में ही पुलिस को दी गई।लेकिन पुलिस नही आई। सुवह मौके पर पहुंची पुलिस को पकडा गया चोर को सौंप दिया गया।
वारदात घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिकरहना में बीतीरात हुई। गांव निवासी सुरेश चंद्र ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में वताया है कि उसके चार पुत्र है तीन गुजरात मे काम करने गए हुए है। पांच दिसंबर की शाम घर के लोग खाना खाने के बाद सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर तीन अज्ञात चोर घर के पास में लगे बिजली पोल के सहारे घर के बाहर बनी लैटरीन से होकर अंदर घुस आए। तीनो चोर आसानी से घर मे दाखिल होने के बाद जिस कमरे में अंजलि पत्नी नीरज अपने तीन बच्चों के साथ सोई हुई थी पति की गैर मौजूदगी मे तीनों चोरों उसी कमरे मे पहुंच गए।एक चोर सोई हुई महिला के पास खड़ा हो गया बाकी दोनों अलमारी से आभूषण व नगदी सहित लाखों का समान निकलने लगे जिसकी आहट पर जागी महिला का पास खडे चोर ने मुंह दबा दिया। इसी वीच चोरों ने सोने के दो हार,दो जोड़ी झाले,दो मांग बेंदा व दो जोड़ी पायलें व 90 हजार रुपये की नकदी सहित काफी सामान चोरी कर लिया। सामान ले जाने के दौरान घरवाले जाग गए। गांव के भारी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। तब तक दो चोर सामान लेकर भागने में सफल रहे। एक चोर को परिजनों ने घर मे ही घेरावंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया। वारदात को लेकर गांव के अलावा आस पडोस में हडकंप मच गया। मामले की सूचना डायल 112 पुलिस के अलावा घुंघचाई थाना पुलिस को भी अवगत कराया गया। लेकिन पुलिस रात्रि के बजाए सोमवार की सुबह मौके पर पहुंची। पकड़े गए युवक को परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत में माल जेवर रखने वाले खाली डिब्बे पडे मिले, मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पकडा गया युवक व फरार हुए दोनों युवक दियूरिया कला थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले वताए जा रहे है।

















