
भाजपा ने बीते विधानसभा चुनाव मे छत्तीसगढ प्रदेश की विवाहित महिलाओं को हर माह महतारी वंदन योजना के अंतर्गत एक हजार रूपय देने का वादा किया था। चुनाव मे इसे मोदी की गारंटी बताया गया था।इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 10 मार्च 2024′ को किया था। प्रदेश मे लाखों महिलाओं को अभी इस योजना का लाभ नही मिल रहा है। जिन्होने पिछले वर्ष इसके लिए आवेदन नही किया था।।, उनके लिए फिर से इस योजना का लाभ लेने का अवसर मिल रहा है। महतारी वंदन योजना पोर्टल फिर से शुरू किया जा रहा है। इसके लिए आवेदन फिर से लिए जायेंगे, और महिलाओ को एक हजार रूपय प्रति माह दिए जायेगे।।इस योजना को लेकर स्वयं छत्तीसगढ प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मीडिया के माध्यम से जानकारी दी। उन्होने कहा कि ऐसी पात्र महिलाऐ जिन्होने पहली बार आवेदन नही किया है उनके यह अवसर मिलेगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ मे निकाय चुनाव के बाद से फिर से महतारी वंदन फार्म जारी किये जायेंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए बैंक खाते से आधार लिंक होना चाहिए। इस योजना का लाभ उन महिलाओ को मिलेगा जिनका छग राज्य ग्रामीण बैंक मे खाता है।







