[pj-news-ticker]

A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

मासूम नहर में डूबा अस्पताल में भर्ती

चैनल से जुड़ने के लिए इमेज पर क्लिक करें

मासूम नहर में डूबा अस्पताल में भर्ती

बांदा

घर के बाहर खेल रहा मासूम नहर में डूब गया। मौके पर पहुंचे परिजनो ने उसे बाहर निकाल लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव निवासी 2 वर्षीय आर्दश पुत्र संतोष गुरूवार की दोहपर घर के बाहर खेल रहा था। नजदीक से नहर निकली थी। पैर फिसल जाने से वह नहर में डूब गया। मौके पर पहुंचे पिता ने उसे पानी से बाहर निकाल लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

बाइक से गिर कर दो युवक घायल

बांदा

कमासिन थाना क्षेत्र के खरौली गांव निवासी 40 वर्षीय पवन कुमार पुत्र रघुनाथ गुरूवार की दोपहर अपने पड़ोसी 40 वर्षीय मानसिंह पुत्र गोबिंद के साथ बाइक में बैठकर कमासिन जा रहे थे। तभी पेट्रोल पंप के पास अचानक बाइक आनियंत्रित होकर गिर पड़ी। जिससे दोनो लोग घायल हो गए। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

युवक ने जहर खाया 

बांदा

कालिंजर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव निवासी 22 वर्षीय अवधेश पुत्र राममनोहर ने किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को जानकारी हुई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[yop_poll id="10"]
Back to top button
error: Content is protected !!