
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी ।कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देश एवं डा. ममता तिमोरी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन सागर द्वारा ईट राईट चैलेंज फेज-4 के अंर्तगत पं. दीनदयाल शासकीय आर्टस एण्ड कॉमर्स महाविद्यालय सागर में खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों की पूर्ति के संबंध में भारत शासन द्वारा दूध, खाद्य तेल, नमक, चावल में किये जा रहे फोर्टिफिकेशन के संबंध में एक कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें न्यूट्रीशन इन्टरनेशनल के तत्कनीकी सलाहकार माधव द्वारा फोर्टिफिकेशन के बारे मे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ को अवगत कराया गया कि किस प्रकार हम अपने दैनिक खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों की पूर्ति फोर्टिफाईड फूड का उपयोग करके कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त खाद्य पदार्थों में फास्ट फूड की जगह श्री अन्न जैसे राजगिर, बाजरा, ज्वार, मक्का, आदि का उपयोग कर प्राकृतिक रूप से पोषक तत्वों से परिपूर्ण खाद्य पदार्थ उपयोग कर पोषण प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से अन्न की स्टॉल लगाकर महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी अनुक्रम में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दैनिक उपयोग के खाद्य पदार्थो में की जाने वाली मिलावट एवं इसके परीक्षण की आसान प्राथमिक विधियाँ बताई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डा. सरोज गुप्ता, न्यूट्रीशन इन्टरनेशनल के तत्कनीकी सलाहकार माधव, डा. पुलकिता एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।











